Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- CM साय ने सचिन तेंदुलकर को दी जन्मदिन की बधाई
- तालाब में मिला युवक का शव, हत्या या दुर्घटना? पुलिस की जांच शुरू
- नशे में धुत मेडिकल इंटर्न ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पीटा, चांदी की चेन और नकदी लूटी
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नशामुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से आज सोमवार को कलेक्टर हरिस एस. के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टोरेट के आस्था सभागार में आयोजित उक्त बैठक में अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित एसडीएम भरत कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक तथा पुलिस, स्कूल शिक्षा, समाज कल्याण विभाग और टास्क फोर्स से संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। अपर कलेक्टर ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर, मध्य प्रदेश से फरार खरीददार काले बहाद्दुर सोनी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ए.एन.टी.एफ. (नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने इससे पहले 30 मार्च 2025 को बोरतलाव थाना क्षेत्र के बिरे पुलिया, चांद-सूरज मेन रोड पर नाकाबंदी के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक सीजी-10-बीक्यू-0634) से 243.54 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया था। गांजा सब्जी के खाली कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से मध्य प्रदेश के सागर ले जाया जा रहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज नक्सलियों द्वारा सुकमा के डोंड्रा के निकट किए गए IED विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे के शहीद हो जाने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
कोंटा IED ब्लास्ट: शहीद ASP आकाश राव गिरिपुंजे को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दी श्रद्धांजलि
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रमुख दीपक बैज ने कोंटा आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “कोंटा में हुए आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव को विनम्र श्रद्धांजलि। अन्य घायल सुरक्षाबल के साथियों की भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। आपके बलिदान के लिए पूरा प्रदेश आपको नमन करता है। जय हिंद”
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोन्टा में आज आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी शहादत को नमन किया है। उन्होंने ईश्वर से शहीद के परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और साहस प्रदान करने की प्रार्थना की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “सुकमा में नक्सलियों द्वारा बिछाए IED की चपेट में आने से कोंटा एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे जी के शहीद होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। शोक की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक 56 कोविड के मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 14 रिकवर हो चुके हैं। वहीं 41 अब भी एक्टिव हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें कोविड के 3 नए मरीज मिले हैं। इनमें दो रायपुर और एक दुर्ग के हैं। इससे पहले शुक्रवार को रायपुर में कोविड के एक ही दिन में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 कुल 17 मरीज मिले थे। नया वैरिएंट आने के बाद से ये एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके बाद पूरा प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गया था। पिछले 2…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कभी शिक्षकों की कमी से जूझ रहे दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड के सरकारी हाई स्कूलों में अब फिर से शिक्षा की रौनक लौट आई है। वर्षों से शिक्षकविहीन चार ग्रामीण हाई स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में किए गए युक्तियुक्तकरण के तहत व्याख्याताओं की नियुक्ति की गई है। इससे न सिर्फ पढ़ाई की रफ्तार बढ़ी है, बल्कि छात्रों में भी नया उत्साह देखा जा रहा है। इन स्कूलों में लौटी रौनक: धमधा विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल सिलितरा, बिरेझर, दनिया और पुरदा में लंबे समय से स्वीकृत पद होने के बावजूद व्याख्याता नहीं थे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को CM साय ने श्रद्धांजलि दी। X पोस्ट में सीएम ने लिखा, सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किये गये आई ई डी विस्फोट में ए.एस.पी. आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई है। यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनके साहस को नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर लिखा: “सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी विस्फोट में ए.एस.पी. आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने की सूचना अत्यंत दुखद है। मैं उनके साहस को नमन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने ASP सुकमा आकाश राव गिरिपुंजे की शहादत पर नमन किया। विजय शर्मा ने कहा, “ASP सुकमा आकाश राव गिरिपुंजे कोंटा-एर्राबोरा रोड पर डोंड्रा के पास IED विस्फोट में घायल होने के बाद वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। वे एक बहादुर जवान थे और उन्हें कई वीरता पुरस्कार दिए गए थे। यह हमारे लिए बहुत दुख का विषय है। तलाशी और अभियान शुरू कर दिया गया है। कोंटा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर कोंटा डिविजन के एडिशन एसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद हो गए हैं। घटना में कोंटा टीआई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले के किसान अब ग्रीष्मकालीन फसलों की ओर रुख कर खेती से अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रहे हैं और इससे उनका जीवन स्तर भी बेहतर हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचल में निवासरत किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (तिलहन) योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम दुर्गापारा निवासी किसान गुरुनारायण को धान की पारंपरिक खेती के स्थान पर ग्रीष्मकालीन मूंगफली की फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कृषि विभाग द्वारा उन्हें निःशुल्क 20…

