खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोन्टा में आज आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी शहादत को नमन किया है। उन्होंने ईश्वर से शहीद के परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “सुकमा में नक्सलियों द्वारा बिछाए IED की चपेट में आने से कोंटा एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे जी के शहीद होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का सामर्थ्य दें। इस घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”
उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि आकाश राव गिरीपुंजे जी पाटन के दो साल से अधिक समय तक SDOP रहे। आज पाटन का पूरा क्षेत्र शोक संतप्त है, वे एक अच्छे अधिकारी के रूप के जाने जाते हैं।


