खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन काउंटिंग, मिलान और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।
कार्य की प्रगति को देखते हुए 30 अप्रैल 2026 को परिणाम जारी किया जा सकता है। इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक और कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से मार्च मध्य तक आयोजित हुई थी।
हालांकि हिंदी पेपर लीक होने के कारण कक्षा 10वीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा कराई गई, जिससे रिजल्ट प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई। इस बार हाईस्कूल में 3,20,535 और हायर सेकेंडरी में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत रहे, यानी कुल 5.66 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।
अब छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकेंगे, जबकि DigiLocker पर भी मार्कशीट उपलब्ध रहेगी।
Trending
- नशे में धुत मेडिकल इंटर्न ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पीटा, चांदी की चेन और नकदी लूटी
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम
- ₹3 लाख का गबन, पंचायत सचिव सस्पेंड; सरपंच के डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का खुलासा
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से मिलेगी राहत


