खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे दो डॉक्टरों पर मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले युवक के साथ नशे की हालत में दोनों इंटर्न डॉक्टरों ने मारपीट की और उसके पास से चांदी की चेन व नकदी लूट ली।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुदर्शन पांडे शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे अपने दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान डिग्री कॉलेज के पास मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे देवेन्द्र चौरसिया और अनिल मीणा से उनका सामना हुआ। Also Read – कोबरा सांप घुसा स्कूल में, डरे शिक्षक आरोप है कि, दोनों इंटर्न डॉक्टर नशे की हालत में थे और उन्होंने बिना किसी कारण सुदर्शन पांडे के साथ विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
आरोप है कि, दोनों ने सुदर्शन पांडे के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। इतना ही नहीं, उनके गले से चांदी की चेन और लगभग 4,500 रुपये नकद भी लूट लिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत चक्रधर नगर थाना में दर्ज कराई है। फिलहाल, मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
Trending
- नशे में धुत मेडिकल इंटर्न ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पीटा, चांदी की चेन और नकदी लूटी
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम
- ₹3 लाख का गबन, पंचायत सचिव सस्पेंड; सरपंच के डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का खुलासा
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से मिलेगी राहत


