नई दिल्ली। इस शुक्रवार (24 अप्रैल) को बॉलीवुड की एक नई फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर लीड रोल में हैं और पहली बार दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। दोनों ने अपनी अभिनय क्षमता भी साबित की है, और इस बार भी वे निराश नहीं करते दिख रहे हैं। चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म रिलीज क पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है?
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रिलीज से पहले नहीं रहा खास बज
बता दें कि ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यामी गौतम और विक्रांत मैसी की फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ का सीक्वल है, जो सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थी। पहली फिल्म की लिमिटेड पहुंच के कारण सीक्वल की कोई खास डिमांड नहीं थी। वैसे तो सीक्वल से फिल्म को फायदा होता है, लेकिन इस मामले में दर्शकों की कम दिलचस्पी के कारण फिल्म को इसका फायदा होता नहीं दिख रहा है।
वहीं ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रिलीज़ से पहले भी खास बज नहीं था, जिससे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी धीमी शुरुआत होती जनर आ रही हैं। चूंकि भूत बंगला ही एकमात्र बड़ी फिल्म है जो मुख्य रूप से हिंदी बाजार में चल रही है, इसलिए अविनाश तिवारी और मेधा शंकर इस फिल्म के वीकेंड में अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद है लेकिन पहले दिन की कमाई धीमी ही रहेगी।
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ पहले दिन कितना कर सकती है कलेक्शन?
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1-2 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है, जिसे निराशाजनक माना जाएगा। हालांकि अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो इस फिल्म के पास हैप्पी पटेल (1.25 करोड़) और दो दीवाने शहर में (1.25 करोड़) को पार करने का मौका है, लेकिन यह काफी नहीं होगा।
वहीं फिल्म के ओपनिंग वीकेंड में अच्छी कमाई करने की उम्मीद है। क्योंकि भूत बंगला के अलावा सिनेमाघरों में कोई और फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म नहीं चल रही है। अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है।
Trending
- नशे में धुत मेडिकल इंटर्न ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पीटा, चांदी की चेन और नकदी लूटी
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम
- ₹3 लाख का गबन, पंचायत सचिव सस्पेंड; सरपंच के डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का खुलासा
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से मिलेगी राहत


