खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने ASP सुकमा आकाश राव गिरिपुंजे की शहादत पर नमन किया। विजय शर्मा ने कहा, “ASP सुकमा आकाश राव गिरिपुंजे कोंटा-एर्राबोरा रोड पर डोंड्रा के पास IED विस्फोट में घायल होने के बाद वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। वे एक बहादुर जवान थे और उन्हें कई वीरता पुरस्कार दिए गए थे। यह हमारे लिए बहुत दुख का विषय है। तलाशी और अभियान शुरू कर दिया गया है।
कोंटा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर कोंटा डिविजन के एडिशन एसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद हो गए हैं। घटना में कोंटा टीआई सोनल ग्वाला घायल हैं। मौके के लिए फोर्स को रवाना किया गया है।
दरअसल, नक्सलियों ने कल यानी 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था, इसे लेकर एएसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ पैदल गश्त पर निकले थे, इसी दौरान कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा के पास नक्सलियों के लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए। ब्लास्ट में कुछ और अधिकारी घायल हुए हैं, जिनका कोंटा के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं एएसपी की शहादत की सूचना मिलने पर उनकी टीम के जवान फूट-फूटकर रोते रहे। इस खबर को अध्ययन करके विस्तार पूर्वक आकड़ो के साथ नया खबर बनाकर प्रस्तुत कीजिये।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


