Author: Khabar World

नारायणपुर में 16 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में की वापसी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति और ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान से बस्तर में लौटी शांति की उम्मीद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर बदल रहा है- अब यहां बंदूक और बारूद का धुआं नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की बयार बह रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” और “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसे मानवीय अभियानों ने उन लोगों के दिलों में आशा का दीप जलाया है, जो कभी भटककर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। अबूझमाड़ में 16 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें सात महिला माओवादी शामिल हैं। इन पर कुल 70 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नंबर-1 के डिप्टी कमांडर, टेक्निकल टीम (डीवीसीएम), माड़ डिवीजन स्टाफ टीम के सदस्य, जनताना सरकार और मिलिशिया कैडर के माओवादी शामिल हैं। सभी आत्मसमर्पित माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुरिया के समक्ष हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की शपथ ली। शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत सभी को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया और उन्हें…

Read More

मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय परंपरागत वैद्य सम्मेलन में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय परंपरागत वैद्य सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार सभी पंजीकृत वैद्यों को प्रशिक्षण देकर उन्हें पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान करेगी, ताकि दस्तावेज़ों के अभाव में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सम्मेलन में मुख्यमंत्री का स्वागत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए वैद्यों ने पारंपरिक जड़ी-बूटी की माला…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर चयनित 233 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभागार में उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर चयनित 233 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी और विश्वसनीय भर्ती प्रक्रियाओं से प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हुआ है। उन्होंने बताया कि विगत 20 महीनों में विभिन्न विभागों में 10 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री साय ने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यशाला में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइन के कन्वेंशन हॉल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यशाला में शामिल हुए और इसका शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गत वर्ष भी इसी सभागार में जनजातीय गौरव दिवस की कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित हुई थी, जिसे पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जशपुर में आयोजित 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया शामिल हुए थे, जिसमें जनजातीय समाज की पारंपरिक वेशभूषा, व्यंजन, आभूषण और संस्कृति का आकर्षक प्रदर्शन किया गया था। प्रधानमंत्री…

Read More

पिछले 5 वर्षों में दर्ज 12 मामलों का खुलासा खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुन्दन कुमार ने आदेश जारी कर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त सुरेश (चिल्लू) सिंघम साहू ग्राम कायेलारी थाना लालपुर को 06 माह के लिए जिलाबदर किया है। सुरेश साहू को मुंगेली एवं उनके सरहदी जिला कबीरधाम, बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बलौदाबाजार-भाटापारा एवं डिंडौरी (म.प्र.) जिलों की राजस्व सीमाओं से आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर बाहर चले जाने तथा 06 माह की अवधि तक प्रवेश नहीं करने के लिए आदेशित किया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी कार्य में अनियमितता पर कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार खरीदी केन्द्र तरवरपुर के खरीदी प्रभारी सरजू बघेल पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर शाखा सेतगंगा के प्रबंधक सुमरन दास मानिकपुरी की शिकायत पर पुलिस ने 65 लाख रूपए से अधिक कीमत के 02 हजार 97 क्विंटल धान के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। सहायक आयुक्त सहकारिता हितेश श्रीवास ने बताया कि वर्ष 2024-25 में शासन के निर्देशानुसार 15 नवम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी कार्य…

Read More

03 किलोवाट के सोलर पैनल से मिल रही बिजली खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना अंतर्गत सौर ऊर्जा से जिले के नागरिकों के घर रोशन हो रहे हैं। योजना के अंतर्गत अब आम लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली प्राप्त कर रहे हैं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के लोरमी स्थित वार्ड क्रमांक 08 रानीगॉव निवासी राजेन्द्र कुमार उपाध्याय ने योजना का लाभ प्राप्त कर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गए हैं। उनके घर की छत पर 03 किलोवाट के सोलर पैनल लगने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले की पुलिस ने छात्रावास की दीवार फांदकर छात्राओं के सामने अश्लील हरकत करने वाले एक आरोपी किशन विश्वकर्मा उर्फ राहुल उम्र 33 वर्ष, जाति लोहार निवासी पखांजूर को आज बुधवार काे गिरफ्तार किया है। आरोपी की हरकतों से परेशान पीड़िता छात्राओं ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर आरोपी किशन विश्वकर्मा उर्फ राहुल काे कार्यवाही उपरांत जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निरामय आरोग्य संस्थान रायपुर द्वारा संचालित बालिका छात्रावास बखरुपारा में एक व्यक्ति दीवार फांदकर छात्रावास…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन में एक व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाने के बाद उसमें मौजूद निजी फोटो और वीडियो का दुरुपयोग करने के आरोप में पुलिस ने ओडिशा से एक आराेपी बिरची पनिग्राही निवासी ओडिशा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है, और आरोपी से संबंधित सभी तथ्य उजागर किए जाएंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन में निजी फोटो और वीडियो सुरक्षित न रखें और हमेशा पासवर्ड या अन्य सुरक्षा उपायों से इन्हें सुरक्षित करें। पुलिस ने चेतावनी दी…

Read More