खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी कार्य में अनियमितता पर कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार खरीदी केन्द्र तरवरपुर के खरीदी प्रभारी सरजू बघेल पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर शाखा सेतगंगा के प्रबंधक सुमरन दास मानिकपुरी की शिकायत पर पुलिस ने 65 लाख रूपए से अधिक कीमत के 02 हजार 97 क्विंटल धान के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
सहायक आयुक्त सहकारिता हितेश श्रीवास ने बताया कि वर्ष 2024-25 में शासन के निर्देशानुसार 15 नवम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी कार्य संपन्न किया गया। इस दौरान धान खरीदी तरवरपुर के खरीदी प्रभारी सरजू बघेल द्वारा 65 लाख रूपए से अधिक कीमत के 02 हजार 97 क्विंटल धान का लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि गठित टीम द्वारा जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त राशि का दुरुपयोग किया गया है। जांच के बाद प्रबंधक सहकारी केंद्रीय बैंक ने इस संबंध में थाना सेतगंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) एवं 316(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


