खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले की पुलिस ने छात्रावास की दीवार फांदकर छात्राओं के सामने अश्लील हरकत करने वाले एक आरोपी किशन विश्वकर्मा उर्फ राहुल उम्र 33 वर्ष, जाति लोहार निवासी पखांजूर को आज बुधवार काे गिरफ्तार किया है। आरोपी की हरकतों से परेशान पीड़िता छात्राओं ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर आरोपी किशन विश्वकर्मा उर्फ राहुल काे कार्यवाही उपरांत जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निरामय आरोग्य संस्थान रायपुर द्वारा संचालित बालिका छात्रावास बखरुपारा में एक व्यक्ति दीवार फांदकर छात्रावास की छात्राओं एवं महिला स्टाफ के सामने अश्लील हरकत करता था। छात्राओं व हॉस्टल अधीक्षिका ललिता राठौर द्वारा थाना नारायणपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराया गया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसपी नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए पुलिस व साइबर सेल की विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम ने सीसीटीव्ही फुटेज और हुलिये के आधार पर 8 अक्टूबर को एड़का रोड, बखरूपारा के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपी की पहचान किशन विश्वकर्मा पिता जितेंद्र विश्वकर्मा 33 वर्ष वार्ड नंबर 13 तहसील पारा पखांजूर, जिला कांकेर, हाल निवास काना गांव का होना पाया गया। कार्यपालिक दण्डाधिकारी नारायणपुर के समक्ष शिनाख्ती परेड कराया गया और आरोपी की पहचान अपराध घटित करने वाले के रूप में की गई। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई उपरांत न्यायालय नारायणपुर के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


