Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 मार्च 31 तक के लिए कर वसूली अभियान के तहत बड़े पैमाने पर राजस्व एकत्र किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने समस्त करदाताओं को 31 मार्च जमा करने की तारीख को बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 तक टैक्स जमा करने की छूट दी है। 31 मार्च के बाद लगने वाले अधिभार से राज्य सरकार ने एक माह की छूट प्रदान की है। 30 अप्रैल के बाद 10% पेनल्टी के साथ टैक्स वसूली की जाएगी। नगर पालिका निगम जगदलपुर इस वर्ष टैक्स…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने आज रविवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नानगुर में महतारी सदन का लोकार्पण एवं मांझीगुड़ा में दुलारदई मातागुड़ी में डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जगदलपुर विकासखंड के नानगुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने महतारी सदन का फीता काटकर अनावरण कर भवन का उद्घाटन किया। भवन का निर्माण 29 लाख 20 हजार की लागत ने किया गया है। वहीं ग्राम मांझीगुड़ा में कुल 40 लाख 50 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने जशपुर प्रवास के दौरान शनिवार को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल देशदेखा के समीप स्थित केरेगांव में विकसित होम-स्टे का अवलोकन किया। इस दौरान वे स्थानीय आदिवासी संस्कृति, जनजीवन और पारंपरिक आतिथ्य परंपरा से रूबरू हुए। होम-स्टे प्रवास के दौरान उन्होंने देशदेखा समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक विधि से तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद चखा। राज्यपाल डेका ने ग्रामीण परिवेश में विकसित होम-स्टे को प्रेरणादायक कदम बताया और कहा कि यह प्रयास न केवल ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय महिलाओं और ग्रामीण परिवारों की आजीविका को सशक्त बनाने में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंबिकापुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी स्थानीय हैं और उसे चिन्हांकित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही विजय शर्मा ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग पर कहा कि सरकार को दंड देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव को क्या…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने सर्किट हाउस जशपुर के मातृत्व वन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीता अशोक के पौधे का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और वनमंडला अधिकारी शशि कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस मातृत्व वन में 400 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संवेदनाओं के अद्वितीय…

Read More

KWNS – पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल के बीच भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सुरक्षा में भारी चूक के मामले में सख्त कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले के पास 1 अप्रैल को हुए तनावपूर्ण घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने कोलकाता पुलिस के चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है। नामांकन के दौरान हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा यह घटना उस समय हुई जब सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने अलीपुर सर्वे भवन जा रहे थे। उनके साथ अमित शाह भी मौजूद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कुनकुरी दौरा मौसम की खराबी के चलते रद्द हो गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे हेलिकॉप्टर से रवाना होने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उड़ान संभव नहीं हो सकी। हेलीपेड पर उन्होंने करीब 1 घंटे 40 मिनट तक मौसम सामान्य होने का इंतजार भी किया, हालांकि रूट क्लियर नहीं हो पाने के कारण आखिरकार दौरा स्थगित करना पड़ा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रमोद यादव के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने बताया कि कंचनपुर बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान रायगढ़ की ओर से आ रही सफेद रंग की हुंडई आई-टेन कार (UP 65 DA 5833) को रोका गया। वाहन में से 1 देशी पिस्टल, 2 मैगजीन, और 18 जिंदा राउंड बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने हथियार प्रयागराज से ब्लैक में खरीदे थे और वे अभी जगन्नाथ पुरी घूमने जा रहे थे।…

Read More

टमाटर की लालिमा से चमकी किस्मत- किसान लेखराम केवट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल एक हेक्टेयर में टमाटर की खेती से 6 लाख रुपए की हो रही सालाना आय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिलाईगढ़ विकासखंड के महानदी तट पर बसे ग्राम मिरचिद में खेती ने नई दिशा और पहचान हासिल की है। यहां के किसानों ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए टमाटर उत्पादन को आय का सशक्त माध्यम बना लिया है। आज गांव में 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में टमाटर की खेती की जा रही है, जिससे मिरचिद गांव सब्जी उत्पादन के प्रमुख हब के रूप में उभर रहा है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां बीते दिन से लापता दो मासूम बच्चों की लाश तालाब में तैरती हुई मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र के बिसबहरी गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतक बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो (7 वर्ष) और अनीस टोप्पो (8 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे शनिवार शाम से लापता थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने…

Read More