खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रमोद यादव के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने बताया कि कंचनपुर बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान रायगढ़ की ओर से आ रही सफेद रंग की हुंडई आई-टेन कार (UP 65 DA 5833) को रोका गया। वाहन में से 1 देशी पिस्टल, 2 मैगजीन, और 18 जिंदा राउंड बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने हथियार प्रयागराज से ब्लैक में खरीदे थे और वे अभी जगन्नाथ पुरी घूमने जा रहे थे। आरोपियों के पास हथियारों के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।
इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया में अप क्र 69/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों को गवाहों के सामने हथियार और कार सहित जप्त किया गया और बाद में न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आर.भोजराम नट, मोहन गुप्ता, विजय यादव, आरक्षक दिगंबर पटेल, श्रवण टंडन, विमल जांगड़े, नरेंद्र चंद्रा, दिलीप स्नेही, लक्ष्मी पटेल और साइबर सेल के रामकुमार मानिकपुरी सहित समस्त थाना स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


