खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 मार्च 31 तक के लिए कर वसूली अभियान के तहत बड़े पैमाने पर राजस्व एकत्र किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने समस्त करदाताओं को 31 मार्च जमा करने की तारीख को बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 तक टैक्स जमा करने की छूट दी है। 31 मार्च के बाद लगने वाले अधिभार से राज्य सरकार ने एक माह की छूट प्रदान की है। 30 अप्रैल के बाद 10% पेनल्टी के साथ टैक्स वसूली की जाएगी। नगर पालिका निगम जगदलपुर इस वर्ष टैक्स वसूली का लक्ष्य 24 करोड़ 21 लाख 37 हजार निर्धारित किया गया था इसमें से अब तक 19 करोड़ 11 लाख 27 हजार रुपए की वसूली की जा चुकी है।
संपत्ति कर मे वित्तीय वर्ष 2025-26 टेक्स वसूली का लक्ष्य 6 करोड़ 76 लाख 58 हजार निर्धारित किया गया था, 31 मार्च 2026 तक 6 करोड़ 63 लाख 31 हजार यानि 98.04% की वसूली की गई। बकाया मांग के साथ इस वित्तीय वर्ष में 8 करोड़ 37 लाख 14 हजार निर्धारित किया गया था। जिसमें 7 करोड़ 96 लाख 53 हजार यानि 95.15% नगर निगम द्वारा संपत्ति कर की वसूली की गई। जल कर मे वित्तीय वर्ष 2025= 26 टेक्स वसूली का लक्ष्य 8 करोड़ 25 लाख 9 हजार निर्धारित की गई थी, 31 मार्च तक 2 करोड़ 48 लाख 18 हजार की वसूली यानि 30.08% की जलकर में वसूली की गई। नगर निगम द्वारा दुकानों के किराया मे वित्तीय वर्ष 2025-26 में 01 करोड़ 80 लाख 54 हजार की वसूली की गई
महापौर संजय पांडे ने सभी करदाताओं को अधिभार से बचने हेतु 30 अप्रैल तक टैक्स जमा करने की अपील की हैँ। उन्होंने कहा है कि अधिक से अधिक लोग राज्य सरकार के द्वारा दी गई छूट से लाभ उठावे। जल कर अप्रैल माह में पटाकर अधिभार से बचे। राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव का धन्यवाद प्रेषित किया है जिन्होंने करदाताओं को 1 महीने का छूट दिया है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


