खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंबिकापुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी स्थानीय हैं और उसे चिन्हांकित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसके साथ ही विजय शर्मा ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग पर कहा कि सरकार को दंड देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव को क्या यह पता नहीं? इतने सुलझे व्यक्ति से इस तरह की राजनीतिक की उम्मीद नहीं है। दंड देने का काम न्यायालय का है। सरकार और पुलिस प्रशासन न्यायालय के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। दोषी को तुरंत ही फांसी हो जाए ऐसा प्रयास करेंगे।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता परिवर्तन के मूड में है और वहां भाजपा सरकार बनने की पूरी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में भी इस बार परिस्थितियां बदली है और भाजपा का जनाधार बढ़ा है। केरल में भी भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। पूर्णता भाजपा का विस्तार तमाम प्रदेशों में होने वाला है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


