Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा हत्या का मामला रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा का है, जहां मातर पर नाचा कार्यक्रम देखने पहुंचे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे की है। मृतक युवक की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अरपा नदी के छठ घाट में आज सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सरकंडा थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शव नदी किनारे बहकर आया था, जिसे सबसे पहले घाट पर सफाई करने वालों ने देखा। फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है और CCTV फुटेज भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 1 नवंबर को सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जीएडी ने आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 1 नवम्बर 2025, दिन-शनिवार को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शैक्षणिक संस्थानों के लिए स्थानीय / सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
67 मरीजों की जांच कर दी गई दवाइयाँ एवं परामर्श खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा के मार्गदर्शन में लोरमी विकाखण्ड के सुदूर वनांचल स्थित बैगा ग्राम छपरवा में टीबी एवं कुष्ठ उन्मूलन के लिए जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों का टीबी, कुष्ठ, शुगर, रक्तचाप आदि की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयाँ एवं परामर्श निःशुल्क प्रदान किए गए। शिविर में कुल 67 मरीजों की जांच की गई, जिनमें टीबी संदिग्ध 06, सर्दी-जुकाम 11,…
धान खरीदी सहित अन्य योजनाओं के लाभ हेतु 31 अक्टूबर तक पंजीयन अनिवार्य खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब सभी किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जो किसान पंजीयन से छूटे हों, वे शीघ्र ही अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय कृषि क्षेत्र के लिए एक डिजिटल इकोसिस्टम है, जिसे भारतीय…
राज्योत्सव में विभागीय प्रदर्शनियां होंगी आकर्षण का केंद्र, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी गूंज 02 से 04 नवम्बर 2025 तक हाई स्कूल मैदान जांजगीर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष को गौरवशाली परंपरा के रूप में याद करते हुए इस वर्ष रजत जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर जिले में 02 से 04 नवम्बर 2025 तक हाई स्कूल मैदान जांजगीर में भव्यता और गरिमा के साथ तीन दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यालय के अन्नपूर्णा पारा वार्ड में देर रात मंदिर खोलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने पड़ोसी परिवार पर उबलता तेल फेंक दिया, जिससे शेखर पटेल के दाहिने हाथ और पैर पर गंभीर जलने के निशान हैं, वहीं उनकी मां सकून पटेल के शरीर पर भी जलने की चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद उन्हें जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, अन्नपूर्णा पारा निवासी रमेश पटेल के पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक ने देर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। सेंट्रल बैंक काेंड़ागांव से संचालित खाता नंबर 5660383552 के विरूद्ध सायबर पुलिस पोर्टल में भारत के विभिन्न राज्यों के कुल 41 स्थानों से शिकायत दर्ज कराया गया है, उक्त खाता का ट्रांजेक्शन डिटेल का अवलोकन करने पर कुल 7209424.00 रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन हुआ है।कोण्डागांव पुलिस ने म्युल खाता धारक 2 आरोपियों रमेश मरकाम पिता स्व. चैतुराम मरकाम उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रांधना देवहरदुली थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव एवं दसरू कांगे पिता सनउ कांगे उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चांदाबेड़ा थाना बड़े डोंगर जिला कोण्डागांव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1. बीएमडब्लू बाईक 1…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रेल मंत्रालय ने मेसर्स मोनार्क सर्वेयर्स एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स लिमिटेड, पुणे की कंपनी को जगदलपुर से रावघाट 140 किलोमीटर रेल लाइन पर सर्वे के साथ अनेक निर्माण कार्य का आदेश जारी कर दिया है। वहीं बिलासपुर और विशाखापटनम रेल प्रबंधक को आदेशित किया गया है कि संबंधित कंपनी को साइट में श्रमिक, मशीनरी और अन्य उपकरण लाने की अनुमति दें । एजेंसी को उपरोक्त परियोजना के लिए इंजीनियरिंग गतिविधियाँ, स्तंभों की ढलाई और उन्हें उपयुक्त स्थानों पर स्थापित करना, भू-तकनीकी जांच, समतलीकरण कार्य, डीजीपीएस सर्वेक्षण, टोटल स्टेशन, ड्रोन लिडार सर्वेक्षण और एफएलएस के अन्य संबद्ध कार्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय से सटे सिड़मुर गांव में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रामसभा में गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पादरियों और ईसाई धर्म प्रचारकों के गांव में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, इसका एक पाेस्टर बकायदा गांव के प्रवेश मार्ग पर चस्पा कर दिया है। ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में गांव में बाहरी लोगों की आमद बढ़ी है, जो लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। इससे गांव के सामाजिक ताने-बाने पर खतरा मंडराने लगा था। ग्रामीणों का…

