खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यालय के अन्नपूर्णा पारा वार्ड में देर रात मंदिर खोलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने पड़ोसी परिवार पर उबलता तेल फेंक दिया, जिससे शेखर पटेल के दाहिने हाथ और पैर पर गंभीर जलने के निशान हैं, वहीं उनकी मां सकून पटेल के शरीर पर भी जलने की चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद उन्हें जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, अन्नपूर्णा पारा निवासी रमेश पटेल के पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक ने देर रात मंदिर खोलने की जिद की। रमेश पटेल ने उसे मंदिर देर रात खोलने से मना किया, जिस पर आरोपी युवक भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान रमेश पटेल का छोटा बेटा शेखर पटेल बीच-बचाव करने आया, तो आरोपी ने उबलते तेल से हमला कर दिया। कांकेर पुलिस घटना के हर पहलू से जांच की जा रही है, उन्हाेने कहा कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे मामले को सोशल मीडिया पर फैलाने के बजाय पुलिस को पूरी जानकारी दें, जिससे आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी जल्दी हो सके।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


