खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अरपा नदी के छठ घाट में आज सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सरकंडा थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि शव नदी किनारे बहकर आया था, जिसे सबसे पहले घाट पर सफाई करने वालों ने देखा। फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि यह नवजात कहां से आया और किसने उसे फेंका। इस दर्दनाक घटना से लोगों में आक्रोश और दुख दोनों ही देखने को मिल रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


