खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय से सटे सिड़मुर गांव में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रामसभा में गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पादरियों और ईसाई धर्म प्रचारकों के गांव में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, इसका एक पाेस्टर बकायदा गांव के प्रवेश मार्ग पर चस्पा कर दिया है। ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में गांव में बाहरी लोगों की आमद बढ़ी है, जो लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। इससे गांव के सामाजिक ताने-बाने पर खतरा मंडराने लगा था। ग्रामीणों का कहना है कि बीते 10–12 वर्षों में गांव में ईसाई धर्मावलंबियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ी है, जिससे पारंपरिक सौहार्द्र प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई थी। सिड़मुर पंचायत के लगभग 275 परिवार इस निर्णय के समर्थन में खड़े हैं। ग्राम प्रतिनिधियों का कहना है कि यह फैसला गांव की एकता और सामाजिक शांति बनाए रखने के लिए जरूरी था।
हालांकि ग्रामसभा के इस निर्णय से गांव में रह रहे ईसाई परिवारों के बीच भय और असमंजस का माहौल है। वे इस प्रस्ताव को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।ग्रामवासियों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले विवाह के बाद गांव में आई कुछ महिलाएं ईसाई धर्म से संबंध रखती थीं, जिन्हें समाज ने सहज रूप से स्वीकार किया था। लेकिन बाद में बाहरी प्रचारकों के आगमन और धर्म परिवर्तन की गतिविधियों से असंतोष बढ़ गया। इसी के चलते पंचायत ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया कि अब कोई भी बाहरी व्यक्ति धार्मिक प्रचार या धर्मांतरण के उद्देश्य से गांव में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


