खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा हत्या का मामला रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा का है, जहां मातर पर नाचा कार्यक्रम देखने पहुंचे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे की है। मृतक युवक की पहचान खूबीराम साहू निवासी रेंगाकठेरा के रूप में हुई है। वह गुरुवार रात अपनी प्रेमिका के साथ ग्राम खर्रा में “मातर” पर आयोजित छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गया था। उसी दौरान युवती के भाई ने अपनी बहन को युवक के साथ देखा और गुस्से में आकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर खूबीराम पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी पाटन और रानीतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों को घटनास्थल लेकर पहुंची और मौके पर रीक्रिएशन कराया गया। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।
मामले में दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि खर्रा गांव में एक दूसरे गांव का युवक कार्यक्रम में आया हुआ था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर शक के आधार पर बातचीत की और उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद एक अन्य युवक, जिसके साथ उसका संबंध बताया जा रहा है, वह भी वहां पहुंचा और उसने युवक को बाहर बुलाकर अपने समूह के साथ मिलकर फिर से मारपीट की। इसी दौरान दो आरोपियों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि पांच आरोपियों को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसमें पुरानी रंजिश की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और मेमोरेंडम के कथन लिए जा रहे हैं। इस खबर को अध्ययन करके विस्तार पूर्वक आकड़ो के साथ नया खबर बनाकर प्रस्तुत कीजिये।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


