Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठित वाडीलाल ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में निवेश की गहरी रुचि दिखाई। समूह के प्रबंध निदेशक देवांशु गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर राज्य में आइसक्रीम, फ्रोजन फूड और अन्य प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्माण की इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। देवांशु गांधी ने कहा कि कंपनी अब तक पश्चिमी और उत्तरी भारत में अपने उत्पादों का सफल संचालन कर रही है, और अब वह पूर्वी भारत, विशेषकर छत्तीसगढ़ में अपने उत्पादन और वितरण नेटवर्क को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री साय ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ‘एक्स’ पर किए पोस्ट पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पुरी में हमला हुआ, पुलवामा में हमला हुआ। हमले के बाद जवाब भी दिया गया था। 10 वर्ष बाद विस्फोट की घटना हुई है, ऐसे में राजनीति नहीं करनी चाहिए। पहले स्थिति सामान्य होने दें, फिर सदन में चर्चा करें। अंतिम संस्कार तक नहीं हुआ और आपने राजनीति शुरू कर दी। यह राजनीति में निम्नता है। उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली ब्लास्ट को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि सभी से निवेदन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रेलवे मंडल में एक बार फिर संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर कौशिक मित्रा पर महिला कमर्शियल क्लर्क ने यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता, जो इस समय चम्पा स्टेशन में पदस्थ है, ने रेलवे के महाप्रबंधक (GM) को शिकायत पत्र भेजकर बताया कि आरोपी अधिकारी लगातार व्हाट्सएप पर उसे परेशान करता था। शिकायत के अनुसार, कौशिक मित्रा न सिर्फ उससे जिम की सेल्फी और निजी सवाल मांगते थे, बल्कि उनके इनकार करने पर कार्यस्थल पर अनावश्यक दबाव बनाते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत किए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के अंतर्गत विधानसभा कुनकुरी में विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्त विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति और सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है। वित्त विभाग ने तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक 12.80 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य के लिए ₹27.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस मार्ग के बन जाने से सीमावर्ती गांवों की कनेक्टिविटी सुधरेगी और व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बल मिलेगा। इसी प्रकार, विकासखंड कांसाबेल की मैनी नदी पर बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना के लिए ₹79.38 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी…
अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आगामी 15 नवम्बर से प्रारंभ हो रही धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज रेडक्रॉस सभाकक्ष कलेक्ट्रेट में अपर मुख्य सचिव एवं रायपुर जिले की प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण हों ताकि कृषकों को धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या न हो। किसानों को सुगमता से धान विक्रय की सुविधा मिले और भुगतान जल्द किया जाए। प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने कहा कि कोचियों एवं अवैध धान विक्रय-परिवहन पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत सोनी को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्य सेवा संगठन परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नरेन्द्र शुक्ला ने राष्ट्रीय टीम के अनुमोदन के बाद, प्रशांत सोनी को संस्था की युवा समिति में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रशांत सोनी के जनसेवा और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी का प्रमाण है, जिसे राष्ट्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक-कला ने विदेश की भूमि पर अपनी विशेष छाप छोड़ी। इस कार्यक्रम में NACHA (North America Chhattisgarh Association) के बे एरिया चैप्टर ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य को समर्पित एक आकर्षक स्टॉल लगाया, जिसमें राज्य के विशिष्ट उत्पादों, हस्तशिल्प, लोककला और पारंपरिक आभूषणों का सुंदर प्रदर्शन किया गया। इस स्टॉल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और हस्तशिल्प की विविधता को प्रदर्शित किया गया,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। आरोपी के खिलाफ देवेन्द्रनगर एवं कोतवाली थाने में हेट स्पीच का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही गिरफ्तारी में मदद करने वालों को 5 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद पुलिस आरोपी की फरारी में मदद करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर सकेगी। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने संगठन प्रमुख के साथ अन्य नेताओं के खिलाफ भी जुर्म दर्ज होने की जानकारी देते हुए…
मंगलवार हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन गलतियाँ करने से उनका क्रोध हो सकता है। जानें सही पूजा और नियमों का पालन करें, ताकि संकट दूर हों और आशीर्वाद बना रहे। मंगलवार हनुमान पूजा के नियम मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन अगर सही तरीके से पूजा की जाए तो जीवन के संकट दूर होते हैं। कुछ गलतियां ऐसी होती हैं, जिन्हें मंगलवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वरना हनुमान जी नाराज होंगे तो आपको उनका आशीर्वाद नहीं मिलेगा। जानिए इसके बारे में- मंगलवार की सुबह स्नान के बाद साफ लाल कपड़े…
नई दिल्ली। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से शुरू हो रही है। पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 चक्र में भारतीय टीम की दूसरी घरेलू सीरीज होगी। पहली घरेलू सीरीज में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 2-0 से रौंदा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत से भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में फायदा हो सकता है। इससे पहले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज शुरू हो, उससे पहले जान लेते हैं कि WTC अंक तालिका का हाल कैसा…

