खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रेलवे मंडल में एक बार फिर संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर कौशिक मित्रा पर महिला कमर्शियल क्लर्क ने यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता, जो इस समय चम्पा स्टेशन में पदस्थ है, ने रेलवे के महाप्रबंधक (GM) को शिकायत पत्र भेजकर बताया कि आरोपी अधिकारी लगातार व्हाट्सएप पर उसे परेशान करता था। शिकायत के अनुसार, कौशिक मित्रा न सिर्फ उससे जिम की सेल्फी और निजी सवाल मांगते थे, बल्कि उनके इनकार करने पर कार्यस्थल पर अनावश्यक दबाव बनाते थे।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत किए हुए दो महीने से अधिक समय बीत चुके हैं, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हुई और रिपोर्ट लंबित है, जिससे उसे लगातार मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है। वहीं, इस पूरे मामले ने रेलवे महकमे में हड़कंप मचा दिया है। कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि उच्च पदों पर बैठे अफसरों पर कार्रवाई में देरी से संस्थान की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। महिला कर्मचारी ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी अफसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई अधिकारी इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचें।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


