खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत सोनी को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्य सेवा संगठन परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नरेन्द्र शुक्ला ने राष्ट्रीय टीम के अनुमोदन के बाद, प्रशांत सोनी को संस्था की युवा समिति में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति प्रशांत सोनी के जनसेवा और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी का प्रमाण है, जिसे राष्ट्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है।



