खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। आरोपी के खिलाफ देवेन्द्रनगर एवं कोतवाली थाने में हेट स्पीच का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही गिरफ्तारी में मदद करने वालों को 5 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद पुलिस आरोपी की फरारी में मदद करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर सकेगी।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने संगठन प्रमुख के साथ अन्य नेताओं के खिलाफ भी जुर्म दर्ज होने की जानकारी देते हुए उनकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी होने की बात कही है। एसएसपी ने लोगों से किसी भी धर्म या समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करने की अपील भी की है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। पुलिस आरोपी अमित बघेल के रोहणीपुरम स्थित निवास में जाकर जांच कर चुकी है। इसी तरह संगठन के अन्य नेताओं अजय यादव एवं शिवेन्द्र वर्मा के भी निवास में पुलिस दल पहुंचा। हालांकि पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की जानकारी अभी नहीं दी है।
मप्र, महाराष्ट्र, उप्र में भी केस दर्ज पुलिस सूत्रों के मुताबिक भगवान अग्रसेन एवं सिंधी समाज के ईष्टदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में छग के चार शहरों के अलावा मप्र, महाराष्ट्र, उप्र और दिल्ली में भी अपराध दर्ज करने की जानकारी पहुंची है। कई राज्यों की पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी मांग रही है।
Trending
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय


