Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डीसीपी (सेंट्रल जोन) के दिशा-निर्देश पर थाना तेलीबांधा पुलिस ने 08 अप्रैल 2026 को शहर के श्याम नगर हनुमान मंदिर के पास हुई जानलेवा हमला मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थिया सिमरन मिस्त्री ने बताया कि वह अपने एक्टिवा और मित्र गोविंद रोचलानी बुलेट वाहन में कटोरा तालाब जा रहे थे, तभी सामने से आ रही स्कुटी में सवार दो लड़कों ने गलत तरीके से वाहन चलाते हुए गाली-गलौच की। गोविंद रोचलानी द्वारा गाली के कारण पलटकर पूछने पर प्रार्थिया ने किसी विवाद में न पड़ने की सलाह दी। इसके कुछ देर बाद दोनों…
वैशाख की मासिक कालाष्टमी आज 10 अप्रैल को है। हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है और काल भैरव की पूजा करते हैं। काल भैरव भगवान शिव के रुद्रावतार हैं। इनकी पूजा करने से सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं, शनि, राहु, केतु परेशान नहीं करते हैं और तो और अकाल मृत्यु का भय भी दूर भाग जाता है। आज मासिक कालाष्टमी के दिन जब आप काल भैरव की पूजा करें तो काल भैरव अष्टकम् का पाठ करें। इस पाठ की रचना आदिशंकराचार्य ने की थी। इस शक्तिशाली स्तोत्र में…
नई दिल्ली। ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के मुंह से जीत छीन ली। इस असंभव लग रही जीत के सबसे बड़े नायक बनकर उभरे मुकुल चौधरी, जिन्होंने दबाव की स्थिति में महज 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की जादुई पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया।।आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 14 रनों की दरकार थी और वैभव अरोड़ा की गेंदबाजी के सामने मुकुल ने गजब का साहस दिखाया। ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का जड़कर मैच में जान फूंक दी, और…
नई दिल्ली। आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही जो रफ्तार पकड़ी, वह अब एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड में तब्दील हो गई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने कुछ दिनों पहले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ यह कारनामा करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म का क्रेज तीसरे हफ्ते में भी बरकरार है और दर्शक अब भी इसे देखने के लिए…
नई दिल्ली। अच्छी सेहत के लिए रोजाना के खाने में छोटे-छोटे बदलाव करना बहुत फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे के बीजों को अपने आहार में शामिल करें। ये छोटे-छोटे बीज शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। National Health Mission के अनुसार, खरबूजे के बीज प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ये शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए इन्हें रोजाना के खाने में शामिल करना एक अच्छा विकल्प है। खरबूज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गांव की महिलाएं अब अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ खुलकर मैदान में उतर आई हैं। आबकारी विभाग की सुस्ती के चलते गांवों में कच्ची महुआ शराब और गांजे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है, जिससे महिलाएं बेहद परेशान हैं। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत खोखरा में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सैकड़ों महिलाएं, महिला कमांडो के साथ आज सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गईं। महिलाओं का साफ कहना है कि गांव में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे परिवार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का तेवर बदल गया है। आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। 12 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों में एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा दर्ज हुई। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा, आने वाले दिनों में ऐसा ही रहने वाला है। सबसे ज्यादा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले में अपराध की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। आये दिन हत्या और चाकूबाजी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला महासमुंद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत लभरा खुर्द का है, जहां आज सुबह एक कुंए में बोरी में बंद युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन के पीछे स्थित बड़े झाड़ों के जंगल के पास असहनीय बदबू आ रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर सरपंच ने गांव के कोटवार को जंगल की ओर भेजा। कोटवार ने मौके पर जाकर देखा कि सितली नाला नहर से लगे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर निगम के भाठागांव स्थित फिल्टर प्लांट में 150 एमएलडी प्लांट के क्लियर वाटर डीआई राइजिंग पाइपलाइन में पचपेड़ीनाका और तेलीबांधा थाना के सामने लीकेज आ गया है। इसकी मरम्मत के लिए 10 अप्रैल को 6 घण्टे का शटडाउन लिया जायेगा। इसी के चलते शुक्रवार की शाम 11 टंकियों से पानी सप्लाई नहीं होगी। कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्दू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी, देवपुरी एवं जोरा टंकी से 10 अप्रैल को सुबह पानी सप्लाई के बाद शाम की सप्लाई नहीं होगी। 11 अप्रैल को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रश्न पत्र लीक होने के दावे की वजह से रद्द हुई 12वीं हिंदी की दोबारा परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। हिन्दी की परीक्षा में 2 लाख 39 हजार 177 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा 2395 केन्द्रों में होगी। माशिमं ने परीक्षा की सारी तैयारियां कर ली हैं। गोपनीय सामग्रियां थाने में रखी गई हैं। परीक्षा से पहले केन्द्राध्यक्ष अथवा सहायक केन्द्राध्यक्ष थाने से थाना प्रभारी और राजस्व अधिकारी उपस्थिति में गोपनीय सामग्री लेकर जाएंगे। थाने में ही गोपनीय सामग्रियों की पेटी में लगाए गए वन टाइम…

