खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रश्न पत्र लीक होने के दावे की वजह से रद्द हुई 12वीं हिंदी की दोबारा परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। हिन्दी की परीक्षा में 2 लाख 39 हजार 177 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा 2395 केन्द्रों में होगी। माशिमं ने परीक्षा की सारी तैयारियां कर ली हैं। गोपनीय सामग्रियां थाने में रखी गई हैं।
परीक्षा से पहले केन्द्राध्यक्ष अथवा सहायक केन्द्राध्यक्ष थाने से थाना प्रभारी और राजस्व अधिकारी उपस्थिति में गोपनीय सामग्री लेकर जाएंगे। थाने में ही गोपनीय सामग्रियों की पेटी में लगाए गए वन टाइम लॉक सिस्टम के यूनिक नंबर का मिलान किया जाएगा। गड़बड़ी रोकने के लिए ही इस बार माशिमं ने वन टाइम लॉक सिस्टम लागू किया है।
गौरतलब है कि हिन्दी की परीक्षा 14 मार्च को आयोजित की गई थी किन्तु एक दिन पहले की रात सोशल मीडिया पर बी सेट के पेपर के हस्तलिखित प्रश्न वायरल हो गए थे। इस मामले में माशिमं द्वारा एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


