नई दिल्ली। आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही जो रफ्तार पकड़ी, वह अब एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड में तब्दील हो गई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने कुछ दिनों पहले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ यह कारनामा करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म का क्रेज तीसरे हफ्ते में भी बरकरार है और दर्शक अब भी इसे देखने के लिए खिंचे चले आ रहे हैं।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा लगातार जारी है। फिल्म ने 22वें दिन गुरुवार को 7.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ ही इसका भारत में कुल कारोबार 1048.42 करोड़ के पार पहुंच गया है। कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ बटोर कर धमाका कर दिया था।
तीसरे वीकेंड भी धुआंधार हुई कमाई
तीसरे हफ्ते के वीकेंड पर भी फिल्म का जलवा दिखा, जहां शुक्रवार को 21.55 करोड़, शनिवार को 25.65 करोड़ और रविवार को 28.25 करोड़ की शानदार कमाई हुई। वर्किंग डेज शुरू होने पर सोमवार को मामूली गिरावट के साथ फिल्म ने 10 करोड़ कमाए, जबकि मंगलवार को भी यह 10.10 करोड़ के साथ टिकी रही। बुधवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा और उछाल कम हुआ और इसने 7.90 करोड़ का बिजनेस किया।
‘धुरंधर 2’ में है सितारों की बड़ी फौज
बताते चलें कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के तले आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने मिलकर संभाला है। इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और मानव गोहिल जैसे दमदार सितारे नजर आते हैं। साथ ही सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर भी अहम किरदारों में हैं। ‘धुरंधर 2’ खाड़ी देशों और पाकिस्तान में छोड़कर दुनियाभर में यह फिल्म बड़े स्तर पर रिलीज हुई है।
Trending
- CBI की बड़ी कार्रवाई : शराब घोटाला मामले में पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी और पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
- सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी
- मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण
- गांव में ही मिला न्याय- अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान
- भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार; 1 लाख की घूस लेते बेमचा सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार
- खरीफ 2026 के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद; 25 हजार मीट्रिक टन खाद का स्टॉक जमा, अब ‘फार्मर आईडी’ से ही मिलेगा लाभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ


