खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले में अपराध की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। आये दिन हत्या और चाकूबाजी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला महासमुंद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत लभरा खुर्द का है, जहां आज सुबह एक कुंए में बोरी में बंद युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन के पीछे स्थित बड़े झाड़ों के जंगल के पास असहनीय बदबू आ रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर सरपंच ने गांव के कोटवार को जंगल की ओर भेजा। कोटवार ने मौके पर जाकर देखा कि सितली नाला नहर से लगे पंप हाउस के कुंए में एक बोरी में कुछ डूबा हुआ था। जब बोरी को खोला गया, तो उसमें अज्ञात युवक का शव मिला।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को कुंए से बाहर निकाला। जांच में पाया गया कि मृतक के चेहरे को पहचान छिपाने के लिए पत्थर से कुचला गया था और शव को बोरी में भरकर पत्थरों से बांधकर कुंए में फेंका गया था।
पुलिस के अनुसार मृत युवक की उम्र लगभग 30-35 वर्ष है और शव 25 से 30 दिन पुराना था। शव पूरी तरह से डी-कम्पोज़ हो चुका था। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या कब और किसके द्वारा की गई।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है और सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की शिनाख्ती के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगे हुए हैं।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


