खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गांव की महिलाएं अब अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ खुलकर मैदान में उतर आई हैं। आबकारी विभाग की सुस्ती के चलते गांवों में कच्ची महुआ शराब और गांजे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है, जिससे महिलाएं बेहद परेशान हैं।
जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत खोखरा में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सैकड़ों महिलाएं, महिला कमांडो के साथ आज सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गईं। महिलाओं का साफ कहना है कि गांव में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे परिवार और समाज दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
जहां महिलाओं का साफ आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे घर बर्बाद हो रहे हैं, पुरुष नशे में डूबते जा रहे हैं… अब हम चुप नहीं बैठेंगे! महिलाओं ने पुलिस अधीक्षिका से मिलकर ज्ञापन सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षिका ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार अवैध शराब के कारोबार पर सच में लगाम लगेगी, या फिर महिलाओं का यह गुस्सा भी कागजों तक ही सीमित रह जाएगा?
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


