खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का तेवर बदल गया है। आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। 12 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों में एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा दर्ज हुई। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा, आने वाले दिनों में ऐसा ही रहने वाला है। सबसे ज्यादा तापमान गुरुवार को राजनांदगांव में 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर ओडिशा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं ओडिशा और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से लेकर तेलंगाना, रायलसीमा और आंतरिक तमिलनाडु से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक फैली उत्तर-दक्षिण गर्त स्थित है।
राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आसमान मुख्यता साफ रहने की संभावना जताई है। दिन में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब महसूस हो सकता है। वहीं रात के वक्त तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
Trending
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार


