Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
- बीजापुर की 19 ग्राम पंचायतें जल्द होंगी ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित
Author: Khabar World
इस साल सावन 30 जुलाई से शुरू हो रहा है जिसका समापन 28 अगस्त 2026 को होगा। इस बार सावन 28 दिन का ही होगा। पुराणों के अनुसार सावन में शिव जी की साधना पूरे सालभर भोलेनाथ की पूजा करने के समान फल देती है। खासकर सावन सोमवार का विशेष महत्व है। इस साल कितने सावन सोमवार रहेंगे, पहला श्रावण सोमवार किस दिन है, इसका क्या महत्व है। 2026 में कितने सावन सोमवार ? इस साल सावन में 4 सोमवार आएंगे। वैसे तो सावन का हर दिन बहुत प्रभावशाली माना जाता है लेकिन पुराणों में कहा गया है कि जो…
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे पारी पटरी से उतर गई। आरसीबी ने रविवार को यहां मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। यह मुंबई की लगातार तीसरी हार थी। मैच के बाद हार्दिक ने कहा, ‘‘हमने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे हमारी पारी पटरी से उतर गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ मैचों से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों…
नई दिल्ली। मशहूर गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए, उनके परिवार और उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उनकी मौत हुई है। हालांकि, उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर बताया कि इससे एक दिन पहले उन्हें सीने में इंफेक्शन और बहुत थकान महसूस होने के कारण उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच, संगीतकार ए.आर. रहमान ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके मुंबई स्थित घर का दौरा किया। उनके बेटे आनंद…
नई दिल्ली। गर्मी का सीजन शुरू हो गया है और इस मौसम में कई तरह के फल और सब्जियां बाजार में आने लगती हैं। भीलवाड़ा के लोग भी अपनी सेहत का खास ध्यान रखते हुए इन फलों का सेवन करते हैं, ताकि गर्मी में स्वास्थ्य बना रहे। गर्मी की शुरुआत होते ही मेवाड़ अंचल के पहाड़ी इलाकों से एक खास जंगली फल बाजार में दिखाई देने लगता है, जिसे टिमरू के नाम से जाना जाता है। यह फल अपनी सीमित उपलब्धता और औषधीय गुणों के कारण लोगों के बीच खास पहचान रखता है। टिमरू केवल 10 से 12 दिनों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जरहाभाठा मिनी बस्ती में एक 35 वर्षीय युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और 10 अप्रैल की सुबह से ही ‘शैतान मार रहे हैं’ जैसी बातें कहकर घर में हंगामा कर रहा था। परिजनों ने स्थिति बिगड़ती देख उसे डॉक्टरी इलाज के बजाय झाड़-फूंक के लिए ले गए थे, जहाँ से लौटने के बाद वह कुछ समय के लिए शांत होकर सो गया था। लेकिन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई के सेक्टर-7 में पीलिया के मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। रविवार को भी स्वास्थय विभाग की टीम को प्रभावित क्षेत्रों में 7 नए पीलिया के मरीज मिले। वार्ड-67, सेक्टर-7 की सड़क 37 ए में पीलिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लगातार मरीजों की जांच और निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को कुल 65 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 7 नए पीलिया के मरीजों की पहचान हुई। इन सभी लोगों के खून के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। अब तक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी अब अपने तेवर दिखा रहा है। राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में तेजी से तापमान में वृद्धि हो रही है। रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी रायपुर में पड़ी, यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव में भी 40 डिग्री का टार्चर लोगों को झेलना पड़ा। मध्य हिस्से में अगले कुछ दिनों में हीट वेव के हालात बनने के आसार हैं। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई। सबसे ज्यादा दिन में तापमान रायपुर में 41…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके नाना ने अश्लील हरकत की है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैकरा ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी नातिन के साथ अश्लील हरकत किया गया। इसके बाद परिजनों ने भटगांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आज सुबह में जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैसाखी के दिन हुए इस भीषण नरसंहार को याद करते हुए निहत्थे भारतीयों पर हुई गोलियों की बौछार में शहीद हुए सैकड़ों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को सुकमा दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही वह रायपुर में भी आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11:35 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड जाएंगे, यहां से वह सुकमा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:05 बजे सुकमा पहुंचने के बाद उनका दौरा जिला चिकित्सालय से शुरू होगा, जहां 1:20 बजे अटल आरोग्य लैब का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जिला पुनर्वास केंद्र के साइंस पार्क में VR Lab और STEM Lab के अलावा नालंदा परिसर भवन निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। वहीं इमली प्रसंस्करण यूनिट का शुभारंभ…

