खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जरहाभाठा मिनी बस्ती में एक 35 वर्षीय युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और 10 अप्रैल की सुबह से ही ‘शैतान मार रहे हैं’ जैसी बातें कहकर घर में हंगामा कर रहा था।
परिजनों ने स्थिति बिगड़ती देख उसे डॉक्टरी इलाज के बजाय झाड़-फूंक के लिए ले गए थे, जहाँ से लौटने के बाद वह कुछ समय के लिए शांत होकर सो गया था। लेकिन अगले दिन सुबह करीब 11 बजे उसकी मानसिक स्थिति फिर से बिगड़ गई और उसने अचानक घर में रखे आईने को तोड़ दिया। आवेश में आकर युवक ने कांच के धारदार टुकड़े से अपने पेट पर जोरदार वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया, जिससे उसका पेट फट गया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया और आनन-फानन में खून से लथपथ युवक को परिजनों द्वारा सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में डॉक्टरों ने युवक की हालत को स्थिर बताया है, वहीं पुलिस ने इस आत्मघाती कदम की सूचना मिलते ही मामले की छानबीन और जांच शुरू कर दी है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


