नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे पारी पटरी से उतर गई। आरसीबी ने रविवार को यहां मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। यह मुंबई की लगातार तीसरी हार थी।
मैच के बाद हार्दिक ने कहा, ‘‘हमने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे हमारी पारी पटरी से उतर गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ मैचों से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हम वापसी का प्रयास कर रहे हैं। हमें प्रयास करना होगा कि कैसे लय में वापस आए। कई सारी चीजों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में देखना होगा कि हमारे पास और क्या विकल्प हैं।
हार्दिक ने कहा, ‘‘हालांकि हमें अब भी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत है। अगर आप वो करते हैं तो फिर टॉस जीते या ना जीतें, उससे फर्क नहीं पड़ता।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
Trending
- CBI की बड़ी कार्रवाई : शराब घोटाला मामले में पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी और पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
- सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी
- मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण
- गांव में ही मिला न्याय- अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान
- भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार; 1 लाख की घूस लेते बेमचा सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार
- खरीफ 2026 के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद; 25 हजार मीट्रिक टन खाद का स्टॉक जमा, अब ‘फार्मर आईडी’ से ही मिलेगा लाभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ


