Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- केंद्र के समान लंबित महंगाई भत्ते की मांग
- विशेष लेख : मिट्टी की सौंधी महक, परंपराओं की खुशबू और लोकजीवन की मिठास
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: वनांचल में लौट रही आंखों की रोशनी, कांकेर में 21 मरीजों का सफल ऑपरेशन
- गरियाबंद के वनांचल में ‘जल क्रांति’ – सौर ऊर्जा और हैंडपंपों ने बदली दुर्गम क्षेत्रों की सूरत
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील के ग्राम हंसडांड में 4 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमि पूजन किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘सरकार की प्राथमिकता है कि हमारे क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर भविष्य इसी परिसर में उपलब्ध हो। इस महाविद्यालय से बच्चों को कक्षा पहली से स्नातक तक पढ़ाई की सर्वश्रेष्ठ सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। नवीन भवन से स्थानीय विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी नई राह खुलेगी। शिक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग नहीं करने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गयी है। राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद अब डीपीआई ने सभी जेडी और डीईओ को आदेश जारी कर दिया है। दरअसल छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने हाल ही में राज्यभर में शिक्षकों और विद्यालयों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि हर स्कूल में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हों और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस प्रक्रिया में जिन स्कूलों में शिक्षक अधिक पाए गए, उन्हें उन स्कूलों में स्थानांतरित किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के काेंड़ागांव जिले में पंहुचे ऑस्ट्रेलिया के 16 सदस्यीय पर्यटक दल ने बस्तर को भारत का सबसे सुरक्षित और सुंदर पर्यटन स्थल बनने की बात कही। ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों ने बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं का करीब से अनुभव किया। उन्होंने कहा कि बस्तर वाकई अद्भुत है, यहां की धरती, लोग और संस्कृति मन मोह लेने वाली है।ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों ने बताया कि पहले नक्सलवाद के कारण वे बस्तर जैसे स्थानों पर आने से डरते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। बस्तर अब एक सुरक्षित और आकर्षक…
मुख्यमंत्री साय पंडवानी महासम्मेलन के समापन समारोह में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। हमारे पंडवानी कलाकारों ने न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन तक महाभारत की कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवित रखा है, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा को वैश्विक मंचों तक पहुँचाया है। पंडवानी आज हमारी लोक चेतना, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बन चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में पशुधन विकास विभाग, जगदलपुर द्वारा शनिवार को गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 में विकासखंड स्तरीय पशु मेला सह पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे उपस्थित रहे। पशुधन विकास विभाग की ओर से उन्नत नस्ल के पशुपालकों को प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को जागरूक करना, उन्नत पशुओं का प्रदर्शन करना एवं पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु आवश्यक सेवाएं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नवा रायपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो होगा। इसके अलावा राज्योत्सव के मौके पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि से बना छत्तीसगढ़ आज विकास, समृद्धि और जनकल्याण के मार्ग पर अग्रसर है। पिछले 25 वर्षों में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्हीं 25 वर्षों की विकास यात्रा और राज्य निर्माण की गाथा को राज्योत्सव स्थल पर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने बयान में कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन कहे जाने वाली सरकार है, और सरकार के मंत्री दावा कर रहे हैं, कि जल्द ही बस्तर संभाग से नक्सलियों का उन्मूलन और सफाया होगा। वहीं दूसरी ओर जब-जब भाजपा सरकार के मंत्रियों का बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में दौरा होता है, तो इसी समय कोई न कोई मासूम आदिवासी मारा जाता है, आखिर ऐसा क्यों ? उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में बस्तर के जल जंगल जमीन और आदिवासी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में फूड प्वाइजनिंग की वजह से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई है। इस पर भाजपा के बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नक्सलियों और सत्ताधारी लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। सत्ताधारी मतलब उन्होंने अपनी ही छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर सांसद ने सवाल खड़े कर दिए हैं । जगदलपुर में सांसद महेश कश्यप ने बीती रात में मीडिया से चर्चा के दाैरान कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र के लोग कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त हैं। यही वजह है कि आज उन्हें बेमौत मरना पड़ रहा है, इसके जिम्मेदार कुछ लोग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। केरेगांव थाना क्षेत्र में मातर मड़ई देखने गए युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की खून से लथपथ लाश बस्ती के पास मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पूरा मामला माकरदोना, कुकरेल का है। जानकारी के मुताबिक मृतक 24 वर्षीय भानुप्रताप मांडवी ग्राम झूरातराई का रहने वाला है, जो माकरदोना का मातर मड़ई कार्यक्रम देखने के लिए गया था। वह धमतरी के आटा चक्की में काम करता था। 23 अक्टूबर की सुबह वह घर वालों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, बस्तर संभाग के जनजातीय बहुल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं की खेल प्रतिभा को पहचानने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका नारायणपुर के सुदूर वनांचल ग्राम कच्चापाल में शुभारंभ आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर ईरकभट्टी और कच्चापाल की ग्रामीण महिलाओं के मध्य रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें ईरकभट्टी के महिलाओं ने बाजी मारी।उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर सभी का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों में उत्साह को…

