खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के काेंड़ागांव जिले में पंहुचे ऑस्ट्रेलिया के 16 सदस्यीय पर्यटक दल ने बस्तर को भारत का सबसे सुरक्षित और सुंदर पर्यटन स्थल बनने की बात कही। ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों ने बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं का करीब से अनुभव किया। उन्होंने कहा कि बस्तर वाकई अद्भुत है, यहां की धरती, लोग और संस्कृति मन मोह लेने वाली है।ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों ने बताया कि पहले नक्सलवाद के कारण वे बस्तर जैसे स्थानों पर आने से डरते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। बस्तर अब एक सुरक्षित और आकर्षक पर्यटन स्थल बन गया है। उनका मानना है कि नक्सली गतिविधियों में कमी आने से बस्तर में पर्यटन की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।
स्थानीय गाइडों ने बताया कि पहले नक्सली घटनाओं के कारण विदेशी पर्यटक बस्तर तक नहीं पहुंच पाते थे । अब शांति पूर्ण माहौल के कारण पर्यटक यहां की जनजातीय संस्कृति को देखने आ रहे हैं, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं । ऑस्ट्रेलिया से आई एक पर्यटक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बस्तर पहुंचने पर उन्हें कहीं भी डर या असुरक्षा महसूस नहीं हुई । उन्होंने बताया कि यहां के लोग बेहद आत्मीय हैं, जिन्होंने उन्हें अपने घरों में बुलाया, साथ भोजन कराया और अपनी परंपराओं से परिचित करवाया। पर्यटक ने कहा कि ऐसा अपनापन दुनिया के किसी और कोने में शायद ही मिले। पर्यटकों ने बस्तर में गोवर्धन पूजा का आयोजन भी देखा। उन्होंने बताया कि गायों और पशुओं की पूजा के बाद ग्रामीणों ने उन्हें खिचड़ी खाने के लिए आमंत्रित किया। पर्यटकों के अनुसार, भारत में जल, पेड़-पौधों और पशुओं की पूजा का यह अनोखा नजारा उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव था।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


