खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में फूड प्वाइजनिंग की वजह से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई है। इस पर भाजपा के बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नक्सलियों और सत्ताधारी लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। सत्ताधारी मतलब उन्होंने अपनी ही छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर सांसद ने सवाल खड़े कर दिए हैं । जगदलपुर में सांसद महेश कश्यप ने बीती रात में मीडिया से चर्चा के दाैरान कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र के लोग कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त हैं। यही वजह है कि आज उन्हें बेमौत मरना पड़ रहा है, इसके जिम्मेदार कुछ लोग हैं। एक तो पूरे सत्ताधारी लोग हैं, और दूसरे माओवादी लोग हैं। इनकी वजह से हमारे लोगों को बेमौत मरना पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि चाहे उल्टी-दस्त हो या फिर अन्य कोई कारण। अबूझमाड़ में आवाजाही और कनेक्टिविटी नहीं है। जिससे स्वास्थ्य अमला समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि हमारी सरकार की पूरी कोशिश है, कि वहां सड़क कनेक्टिविटी के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएं । उन्हाेने कहा कि 5 लाेगाें की मौत होना यह दुर्भाग्यजनक है। सांसद ने कहा कि मैं अभी स्वास्थ्य अधिकारियों से बातचीत करूंगा। जो बीमार हैं उन्हें कैसे बाहर लाया जा सकता इस पर चर्चा करूंगा।
उल्लेखनिय है कि यह मामला नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के डूंगा गांव के घोट पारा है। 14 अक्टूबर को इस गांव में एक ग्रामीण के घर तेरहवीं का कार्यक्रम था। जिसमें पूरा गांव शामिल हुआ था। यहां खाना खाने के बाद एकाएक ग्रामीणों की तबियत बिगड़ने लग गई थी। ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। गांव वाले गांव में ही सिरहा गुनिया से इलाज करवा रहे थे। जिसके बाद 14 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर के बीच 2 माह की बच्ची बेबी, बुधरी (25), बुधराम (24), लख्खे (45) और उर्मिला (25) की मौत हो गई। साथ ही करीब 25 ग्रामीण बीमार गए। इनमें से 20 से ज्यादा ग्रामीणों को फूड प्वाइजनिंग हो गई थी।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


