खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। केरेगांव थाना क्षेत्र में मातर मड़ई देखने गए युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की खून से लथपथ लाश बस्ती के पास मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पूरा मामला माकरदोना, कुकरेल का है।
जानकारी के मुताबिक मृतक 24 वर्षीय भानुप्रताप मांडवी ग्राम झूरातराई का रहने वाला है, जो माकरदोना का मातर मड़ई कार्यक्रम देखने के लिए गया था। वह धमतरी के आटा चक्की में काम करता था। 23 अक्टूबर की सुबह वह घर वालों को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था और माकरदोना पहुंच गया।
24 अक्टूबर को माकरदोना का मड़ई था। 25 अक्टूबर की सुबह भानुप्रताप मांडवी की खून से लतपथ लाश बस्ती के पास मिली। लोगों की सूचना पर भाई राकेश मांडवी घटना स्थल पर पहुंचा और केरेगांव थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया। युवक के शरीर में कई जख्म के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


