खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने बयान में कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन कहे जाने वाली सरकार है, और सरकार के मंत्री दावा कर रहे हैं, कि जल्द ही बस्तर संभाग से नक्सलियों का उन्मूलन और सफाया होगा। वहीं दूसरी ओर जब-जब भाजपा सरकार के मंत्रियों का बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में दौरा होता है, तो इसी समय कोई न कोई मासूम आदिवासी मारा जाता है, आखिर ऐसा क्यों ? उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में बस्तर के जल जंगल जमीन और आदिवासी खतरे में है।
सीपीआई नेता कमलेश झाड़ी ने कहा कि बस्तर संभाग में लगातार हो रहे मासूम और निर्दोष आदिवासी युवाओं की निर्मम हत्याओ का यदि कोई जिम्मेदार है तो वह केवल भाजपा की सरकार और उसकी आदिवासी विरोधी नीतियां है। कमलेश झाड़ी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नक्सलियों के उन्मूलन और विकास करने के नाम पर भाजपा सरकार बस्तर के बेशकीमती खनिज संपदा, वन संपदा और बस्तर के जल, जंगल और जमीनों को बड़े उद्योगपतियों को देने और उन्हें लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रही है, और आदिवासियों का ही उन्मूलन कर रही है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


