Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा के वनांचलों में ‘संजीवनी’ बना स्वास्थ्य मिशन; 1.54 लाख लोगों की हुई जांच
- महापौर ने आवारा श्वानों के बधियाकरण-टीकाकरण हेतु एबीसी सेंटर का किया शुभारंभ
- ईसाई धर्मांतरित महिला के अवैध कफन-दफन को लेकर करंदोला के ग्रामीणों ने किया विरोध
- कुनकुरी के विकास को मिली नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने दी ₹16 करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात
- ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार; ₹5500 की नई दर ने बदली कोरबा के संग्राहकों की किस्मत
- भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: सक्ती में 20 हजार की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले में फिर एक बार धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां बीमार उप निरीक्षक की पत्नी जादू टोने की आशंका में पति का इलाज कराने धोखाधड़ी का शिकार हो गई है, छलपूर्वक 2 महिला और एक पुरुष ने 2 लाख 72 हजार रुपये की धोखाधड़ी की हैं। इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने बालोद थाने में की है, शिकायत पर बालोद पुलिस ने आरोपियों पर बीएनएस की धारा 3(5) और 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्व किया है। दरअसल डौंडी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खैरवाही निवासी घनेश्वरी ठाकुर पति बीनूराम ठाकुर गृहिणी हैं, उनके पति पुलिस विभाग में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में पहलगाम हमले में कई लोगों की जान बचाने वाले नजाकत अली और उनके परिवार को सम्मानित किया गया। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक रेणुका सिंह ने उन्हें यह सम्मान दिया। नजाकत अली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चश्मदीद हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ के कई लोगों की जान बचाई थी। नजाकत अली पिछले पंद्रह सालों से ठंड के मौसम में छत्तीसगढ़ के चिरमिरी आकर कश्मीरी गर्म कपड़ों का व्यापार करते हैं। कश्मीर में वे पर्यटन से संबंधित काम भी करते हैं। वर्तमान में…
चाणक्य नीति एक प्राचीन नीति ग्रंथ है जिसमें आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और सुखी बनाने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए हैं। इसमें जीवन से संबंधित हर पहलू का सिद्धांत दिया गया है। यह ग्रंथ सिखाता है कि कैसे धैर्य, समझदारी और कर्म से मुश्किलों का सामना आसानी से किया जा सकता है। साथ ही अगर आप सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो चाणक्य नीति के ये 7 नियम बदल देंगे आपकी किस्मत। आइए जानें कौन सी हैं वो नियम. 1. शिक्षा जिंदगी की सबसे कीमती दौलत है, और व्यक्ति की पहचान उसके कर्मों से होती है न कि…
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज गुरुवार, 6 नवंबर को चौथा टी20 मैच खेला जाएगा। इस पांच मैचों की सीरीज में तीन मुकाबलों के बाद ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। भारत-ऑस्ट्रेलिया में से जो भी टीम आज चौथा टी20 मैच जीतेगी, वो ये सीरीज जीतने के करीब पहुंच जाएगी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आज का मैच जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाना चाहेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिच मार्श टीम इंडिया को रोकने की पूरी कोशिश करेंगे। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था। दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने…
नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्मों के बीच तगड़ा मुकाबला हो रहा है। ये फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए जंग लड़ रह है। इनमें नई रिलीज बाहुबली द एपिक, द ताज स्टोरी, मास जथारा से लेकर कुछ हफ्तों पुरानी थामा, एक दीवाने की दीवानियत और कांतारा चैप्टर 1 शामिल हैं। जानते हैं इन फिल्मों में से किसने बुधवार, 5 नवंबर को टिकट खिड़की पर धड़ाधड़ नोट छापे। ‘बाहुबली द एपिक’ ने बुधवार को कितनी की कमाई? एसएस राजामौली की दो फिल्मों के री-मास्टर्ड कंबाइंड वर्जन, ‘बाहुबली…
नई दिल्ली। कब्ज गंभीर परेशानियों में से एक है। यह हर मौसम में कष्टकारी होती है। यह ऐसी समस्या है कि रात की नींद तक उड़ जाती है। दरअसल, कब्ज होने पर मल काफी सख्त हो जाता है, जिसकी वजह से पेट ठीक तरह से साफ नहीं हो पाता है। इस स्थिति को क्रोनिक कब्ज कहते हैं। इस परेशानी का सबसे कारण फाइबर और पानी कम पीना, ऑयली-मसालेदार फूड का ज्यादा सेवन आदि। बहुत दिनों तक पेट में गंदगी रहने से भारी कॉन्स्टिपेशन होने का जोखिम होता है, जिससे गैस और ब्लॉटिंग की समस्या भी बढ़ जाती है। यही समस्या…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिला दण्डाधिकारी रायपुर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के तहत जोगिन्दर बाघ 19 निवासी दीपक कॉलोनी, थाना न्यू राजेन्द्र नगर को जिले की सीमाओं से निष्कासित कर जिला बदर करने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अनावेदक को आदेश की तिथि से एक सप्ताह के भीतर, अर्थात 09 नवम्बर 2025 तक रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर जाना होगा तथा 02 फरवरी 2026 तक बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के इन जिलों की सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेगा। आदेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि युवती के बॉयफ्रेंड के दो दोस्तों ने उसे जन्मदिन मनाने के बहाने अपने साथ धरसींवा के कुंरा स्थित एक फार्महाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले युवती को उसके बॉयफ्रेंड से मिलवाने का झांसा दिया और विश्वास में लेकर फार्महाउस पहुंचे। वहां उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर युवती को पिला दी। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को जान से मारने और उसके रिश्तेदारों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नमी की मात्रा में कमी हो रही है। आने वाले दिनों में ठंडी बढ़ने वाली है, जिससे लोगों को अब रजाई, कंबल का सहारा लेना पड़ेगा। रात के तापमान में अगले 24 घंटे के भीतर लगभग तीन डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है। वहीं दो दिन बाद मध्य और दक्षिणी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से चार डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरने के आसार हैं। इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को बादल गरजने-चमकने और बारिश होने की संभावना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने की घटना को लेकर सर्व समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस मामले पर मंगलवार को अग्रसेन भवन, जवाहर नगर में सर्व अग्रवाल समाज रायपुर की ओर से सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए ताकि भविष्य में कोई…

