खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने की घटना को लेकर सर्व समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस मामले पर मंगलवार को अग्रसेन भवन, जवाहर नगर में सर्व अग्रवाल समाज रायपुर की ओर से सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके। साथ ही, सर्व समाज ने 6 नवंबर को सुबह 10 बजे से अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना आयोजित करने की घोषणा की। धरने की शुरुआत भगवान अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी, जिसमें प्रदेशभर से समाजजन शामिल होंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अमित बघेल द्वारा महापुरुषों और आराध्य देवताओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। सर्व समाज का कहना है कि यह बयान न केवल धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश है, बल्कि सामाजिक समरसता को भी नुकसान पहुंचाने वाला है। प्रतिनिधियों ने मांग की है कि इस मामले में अमित बघेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एनएसए या रासुका जैसी धाराएं लगाई जाएं।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि बैठक में समाज के संरक्षक सियाराम अग्रवाल, डॉ. उदयभान सिंह चौहान, महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, कैलाश मुरारका, सिंधी समाज के अध्यक्ष महेश दरयानी, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले, कैट अध्यक्ष अमर पारवानी सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और गणमान्यजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डॉ. अशोक अग्रवाल और मनमोहन अग्रवाल ने किया।
सर्व समाज ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ जैसे शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक प्रदेश में इस तरह की विभाजनकारी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Trending
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा के वनांचलों में ‘संजीवनी’ बना स्वास्थ्य मिशन; 1.54 लाख लोगों की हुई जांच
- महापौर ने आवारा श्वानों के बधियाकरण-टीकाकरण हेतु एबीसी सेंटर का किया शुभारंभ
- ईसाई धर्मांतरित महिला के अवैध कफन-दफन को लेकर करंदोला के ग्रामीणों ने किया विरोध
- कुनकुरी के विकास को मिली नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने दी ₹16 करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात
- ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार; ₹5500 की नई दर ने बदली कोरबा के संग्राहकों की किस्मत
- भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: सक्ती में 20 हजार की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार


