खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।बस्तर जिले के ग्राम पंचायत भानपुरी, ग्राम करंदोला में एक ईसाई धर्मांतरित महिला के निधन के बाद कफन दफन को लेकर आज रविवार काे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। ईसाई समुदाय के कुछ लोग वन विभाग की फेंसिंग युक्त भूमि पर लगे तार एवं पोल को हटाकर वहां अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने पर, वे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि उक्त स्थल पर ईसाई रीति रिवाज से अंतिम संस्कार हेतु गड्ढा खोदा गया था। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए गड्ढे काे स्वयं ही बंद कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन द्वारा शव को अंतिम संस्कार हेतु जगदलपुर स्थित करकापाल कब्रिस्तान भेजा गया।
बजरंग दल विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है, बस्तर क्षेत्र में पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बजरंग दल संविधान के अनुरूप कार्य करता है तथा बस्तर पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आता है, जहां पेसा कानून लागू है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईसाई मिशनरियों द्वारा गांवों का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। उन्हाेने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सरकार द्वारा आबंटित कब्रिस्तान भूमि पर ही कफन दफन किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाओं का सनातनी समाज एवं बजरंग दल इसका विरोध करेगा।
विहिप जिला सह मंत्री घनश्याम नाग ने कहा कि बस्तर की परंपरा, सामाजिक समरसता एवं ग्राम व्यवस्था का सम्मान सभी समाजों को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना ग्राम सहमति एवं नियमों के विरुद्ध किसी भी भूमि पर कफन दफन करना उचित नहीं है। प्रशासन को ऐसे मामलों में स्पष्ट एवं सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो और क्षेत्र की शांति एवं सौहार्द बना रहे।
इस दौरान बजरंग दल मध्य बस्तर विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, विहिप विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल, जिला सह मंत्री घनश्याम नाग, सह संयोजक योगेश रैली, रामप्रसाद मौर्य, कमलेश दीवान, प्रखंड उपाध्यक्ष महेंद्र देवांगन, जिला संयोजिका आस्था गुप्ता, प्रखंड संयोजक छबील ठाकुर, जागेश्वर कश्यप, नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु, पूर्व जिला संयोजक नरेश कोरी, नगर मंत्री शिवा नाग, सह मंत्री भवानी सिंह, नगर संयोजक जगदीश ठाकुर, गौ रक्षा प्रमुख देव यादव, सह गौ रक्षा प्रमुख शत्रुघ्न कश्यप, पवन नामदेव, ओमप्रकाश कश्यप, अशोक ताम्रकार, रोहित साहू, हेमराज कश्यप, नरेंद्र राठौर सहित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Trending
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा के वनांचलों में ‘संजीवनी’ बना स्वास्थ्य मिशन; 1.54 लाख लोगों की हुई जांच
- महापौर ने आवारा श्वानों के बधियाकरण-टीकाकरण हेतु एबीसी सेंटर का किया शुभारंभ
- ईसाई धर्मांतरित महिला के अवैध कफन-दफन को लेकर करंदोला के ग्रामीणों ने किया विरोध
- कुनकुरी के विकास को मिली नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने दी ₹16 करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात
- ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार; ₹5500 की नई दर ने बदली कोरबा के संग्राहकों की किस्मत
- भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: सक्ती में 20 हजार की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार


