नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज गुरुवार, 6 नवंबर को चौथा टी20 मैच खेला जाएगा। इस पांच मैचों की सीरीज में तीन मुकाबलों के बाद ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। भारत-ऑस्ट्रेलिया में से जो भी टीम आज चौथा टी20 मैच जीतेगी, वो ये सीरीज जीतने के करीब पहुंच जाएगी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आज का मैच जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाना चाहेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिच मार्श टीम इंडिया को रोकने की पूरी कोशिश करेंगे।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था। दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की। वहीं तीसरा टी20 मैच भारत ने 5 विकेट से जीत लिया।
कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी20?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच आज गुरुवार, 6 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के राज्य क्वींसलैंड (Queensland) में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार ये मुकाबला दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। वहीं इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधा घंटे पहले 1 बजकर 15 मिनट पर होगा।
कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मैच को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें लाइव?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मैच को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) एप और इसकी वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं।
टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा।
टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड
मिच मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, जोश फिलिप, तनवीर संघा और महली बियर्डमैन।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


