Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जशपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत 1 करोड़ का गांजा जब्त, आम की खेप में छिपा था नशा
- निर्माणाधीन मकान में बिछी चार लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
- पितृ पक्ष 2026: श्रद्धा और पूर्वजों के आशीर्वाद का महापर्व, जानें 16 श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां व नियम
- किंग कोहली का ‘महारिकॉर्ड’: KKR के खिलाफ जड़ा 9वां IPL शतक, रायपुर में रचा इतिहास
- बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का विजय शंखनाद: 13 दिनों में बजट पार, अब मुनाफे की बारी
- गर्मियों में फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान, आज ही छोड़ दें ये गलतियां
- पीएम मोदी की ‘ईंधन बचत’ अपील पर छत्तीसगढ़ में सियासी रार; सीएम साय का कांग्रेस पर प्रहार
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश की राहत के बाद अब ‘लू’ का अलर्ट, 16 मई से तपेगा प्रदेश
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई चोरी की वारदात का जीआरपी बिलासपुर ने महज़ 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। रेलवे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया एप्पल लैपटॉप, आईपैड, पासपोर्ट और दस्तावेज सहित कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और भी मजबूत हुआ है। 30 अक्टूबर को प्रज्वल शरद घाडगे ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में अपना पिट्ठू बैग चोरी होने की रिपोर्ट जीआरपी बिलासपुर में दर्ज कराई थी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में शनिवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 32 वर्षीय सीमा मेहर अपने घर में मृत अवस्था में मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीमा मेहर अपने पति मिथुन मैहर के साथ शनिवार रात ग्राम मूर्तिपारा में आयोजित गौरा-गौरी कार्यक्रम देखने गई थीं। घर लौटने के बाद देर रात करीब 2 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ। पूछताछ में मिथुन मैहर ने पुलिस को बताया कि झगड़े…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कोरबा जिले के एनएसएस की छात्रा कुमारी लेखनी साहू ने आज राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने लेखनी साहू के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुमारी लेखनी साहू को विगत 6 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया था। सुश्री लेखनी ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा जागरूकता और शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। राज्यपाल रमेन डेका ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रामनामी समाज के बीच आत्मीय संवाद का एक वीडियो देश में तेजी से वायरल हुआ है । इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे भावनात्मक और प्रेरणादायी पल बताया है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित रजत महोत्सव के दौरान एक हृदयस्पर्शी दृश्य उस समय देखने को मिला, जब रामनाम में लीन जीवन जीने वाले रामनामी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रधानमंत्री के रायपुर प्रवास से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। प्रदेश में पहली बार दुर्लभ समुद्री पक्षी स्लेंडर-बिल्ड गॉल (Slender Billed Gull) की उपस्थिति दर्ज की गई है। यह खोज छत्तीसगढ़ के पक्षी अवलोकनकर्ताओं के लिए उत्साहजनक उपलब्धि है। इस महत्वपूर्ण अध्ययन को जर्नल ऑफ बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के नवीन अंक (सितंबर-दिसंबर 2025) में प्रकाशित किया गया है। इस पक्षी की पहचान और फोटोग्राफिक दस्तावेजीकरण में बिलासपुर के युवा इंजीनियर राहुल गुप्ता और रत्नेश गुप्ता का प्रमुख योगदान रहा। इनके सहयोगी प्रतिक ठाकुर ने शोधपत्र की संरचना, वैज्ञानिक विश्लेषण और प्रकाशन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया। यह अवलोकन 29 अक्टूबर 2025 को बिलासपुर से लगभग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नक्सल मामले में कांग्रेस पर लगाए आरोपों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 1 प्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक भाजपा की सरकार थी। भाजपा सरकार के 15 सालों में नक्सलवाद बस्तर की तीन ब्लाक से निकल कर प्रदेश के 14 जिलों तक पहुंचा है। कांग्रेस की सरकार के पांच साल में नक्सलवाद बस्तर के 40 किमी के दायरे में सिमट गया। 2022 में खुद मोदी सरकार ने गृह मंत्रालय ने इस बात को स्वीकारा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी आई है। देश के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत हाटगुड़ा, विकासखंड जगदलपुर में माहरा समाज नौ-गांव परगना के एक परिवार के दो सदस्यों रजो नाग (45 वर्ष) और कुमारी नाग (20 वर्ष) की पांच वर्ष बाद घर वापसी आज रविवार काे संपन्न हुई । रजो नाग और कुमारी नाग पिछले पांच वर्षों से ईसाई धर्म में धर्मांतरित थे। समाज के सतत प्रयासों और समझाइश के बाद दोनों ने पुनः अपने मूल हिन्दू धर्म को अपनाया। यह घर वापसी कार्यक्रम माहरा समाज के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। माहरा समाज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वनमंत्री केदार कश्यप आज रविवार को स्टेट प्लेन से जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर विधायक दंतेवाड़ा चैतराम मंडावी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव आत्मीय स्वागत किया। बस्तर जिला स्तरीय राज्योत्सव के मुख्य अतिथि के रूप उप मुख्यमंत्री श्री साव और विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री श्री कश्यप शामिल होंगे। हवाई अड्डे पर विधायक दंतेवाड़ा चैतराम मंडावी, नगर निगम सभापति खेम सिंह देवांगन, उपाध्यक्ष जिला पंचायत बलदेव मंडावी,…
8856038533, 6267138163, हिंसा छोड़ने वाले नक्सली संपर्क करें खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली मोजुल्ला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सरकार के सामक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि संगठन के लोग मुझे गद्दार कह रहे हैं, लेकिन मैं गद्दार नहीं हूं। वर्तमान की परिस्थितियां बदल गई हैं । इसलिए अपने अन्य 60 साथियों के साथ हथियार डाला हूं। भूपति का कहना है कि आज भी देश में संगठन में मौजूद कई साथी इलाका और सत्ता के लिए हथियारबंद संघर्ष में डटे हुए हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिला पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना शोभा और थाना पायलीखण्ड़ (जुगाड़) क्षेत्रांतर्गत ग्राम साईबीनकछार, कोदोमाली और भूतबेड़ा के जंगलों में पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर नक्सलियों द्वारा डम्प की गई भारी मात्रा में आईईडी बनाने का सामान, चार कुकर बम, इलेक्ट्रिक वायर, फटाखे और राशन सामग्री बरामद की है। जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित इन इलाकों में यह कार्रवाई जिला पुलिस बल की ऑपरेशन ग्रुप (E-30) टीम द्वारा की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन उदंती एरिया कमेटी के नक्सलियों…

