खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई चोरी की वारदात का जीआरपी बिलासपुर ने महज़ 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। रेलवे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया एप्पल लैपटॉप, आईपैड, पासपोर्ट और दस्तावेज सहित कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
30 अक्टूबर को प्रज्वल शरद घाडगे ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में अपना पिट्ठू बैग चोरी होने की रिपोर्ट जीआरपी बिलासपुर में दर्ज कराई थी। बैग में एप्पल कंपनी का लैपटॉप, आईपैड, पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज थे, जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख सत्तर हजार रुपए बताई गई। शिकायत मिलते ही जीआरपी बिलासपुर की टीम ने थाना प्रभारी विश्वनाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में त्वरित जांच शुरू की और संभावित संदिग्धों की तलाश में टीम को रवाना किया गया।
सघन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में जांजगीर-चांपा जिले से तीन आरोपियों- संजय दास महंत, संदीप दास और आलोक कुमार प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी गया लैपटॉप, आईपैड, पासपोर्ट, दस्तावेज और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग दो लाख तीस हजार रुपये है। पुलिस अब बरामद अन्य संपत्ति के मालिकों की तलाश कर रही है।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की


