खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम भवंतरा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी सुबह उस समय सामने आई जब निर्माणाधीन मकान पर कार्य पर पहुंचे एक मिस्त्री ने चारों को खाट पर बेसुध हालत में पड़ा देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है, जो मृतकों का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग नए मकान के निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे और वहीं अस्थायी रूप से ठहरे हुए थे।
घटना की सूचना मिलते ही सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चारों की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही है। वहीं इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई है। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
Trending
- निर्माणाधीन मकान में बिछी चार लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
- पितृ पक्ष 2026: श्रद्धा और पूर्वजों के आशीर्वाद का महापर्व, जानें 16 श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां व नियम
- किंग कोहली का ‘महारिकॉर्ड’: KKR के खिलाफ जड़ा 9वां IPL शतक, रायपुर में रचा इतिहास
- बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का विजय शंखनाद: 13 दिनों में बजट पार, अब मुनाफे की बारी
- गर्मियों में फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान, आज ही छोड़ दें ये गलतियां
- पीएम मोदी की ‘ईंधन बचत’ अपील पर छत्तीसगढ़ में सियासी रार; सीएम साय का कांग्रेस पर प्रहार
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश की राहत के बाद अब ‘लू’ का अलर्ट, 16 मई से तपेगा प्रदेश
- रायपुर में ईंधन का भारी संकट: ‘आउट ऑफ स्टॉक’ हुए एक दर्जन से अधिक पंप, मची अफरा-तफरी


