खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत हाटगुड़ा, विकासखंड जगदलपुर में माहरा समाज नौ-गांव परगना के एक परिवार के दो सदस्यों रजो नाग (45 वर्ष) और कुमारी नाग (20 वर्ष) की पांच वर्ष बाद घर वापसी आज रविवार काे संपन्न हुई । रजो नाग और कुमारी नाग पिछले पांच वर्षों से ईसाई धर्म में धर्मांतरित थे। समाज के सतत प्रयासों और समझाइश के बाद दोनों ने पुनः अपने मूल हिन्दू धर्म को अपनाया। यह घर वापसी कार्यक्रम माहरा समाज के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल ने कहा कि धर्म, संस्कृति और परंपरा से जुड़ाव ही समाज की पहचान और अस्तित्व की नींव है । उन्होंने कहा कि अपने मूल संस्कारों और परंपराओं को जीवित रखना ही समाज की असली शक्ति है। घर वापसी के बाद समाजजनों ने पारंपरिक विधि से परिवार का स्वागत किया और उन्हें पुनः समाज में सम्मिलित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने सामाजिक एकता, भाईचारा और पारस्परिक सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल, जिला पदाधिकारी विनय सोना, कन्हैया सोना, गणेश नागवंशी, घनश्याम नाग, नवल सिंह, आकाश कश्यप, अमल बेस, एवं समाज के नाइक-पाईक कैलाश, सैमसंग, वामन, मनोरथ चालकी, साथ ही ग्राम के प्रमुख पीलादास, दुर्लभ, चमन, संग्राम, गुड्डू, रामदास आदि उपस्थित थे।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की


