खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिला पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना शोभा और थाना पायलीखण्ड़ (जुगाड़) क्षेत्रांतर्गत ग्राम साईबीनकछार, कोदोमाली और भूतबेड़ा के जंगलों में पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर नक्सलियों द्वारा डम्प की गई भारी मात्रा में आईईडी बनाने का सामान, चार कुकर बम, इलेक्ट्रिक वायर, फटाखे और राशन सामग्री बरामद की है।
जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित इन इलाकों में यह कार्रवाई जिला पुलिस बल की ऑपरेशन ग्रुप (E-30) टीम द्वारा की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन उदंती एरिया कमेटी के नक्सलियों ने पुलिस बल और ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से जंगल में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है।
सूचना के आधार पर रविवार सुबह ऑपरेशन टीम ने बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड) के साथ सघन सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को जंगल के अंदर तीन अलग-अलग स्थानों पर जमीन में गाड़े गए संदिग्ध डम्प मिले। खुदाई करने पर वहां से विस्फोटक सामग्री, चार प्रेशर कुकर, इलेक्ट्रिक वायर, फटाखे और अन्य राशन सामग्री बरामद की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नक्सलियों की दहशत फैलाने और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा को नाकाम करने में अहम साबित हुई है। गरियाबंद पुलिस ने इस सफलता को माओवादी नीतियों के विरुद्ध एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की


