Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दो राज्यों के संवैधानिक प्रमुखों का मिलन, राज्यपाल डेका और कटारिया के बीच ‘सौजन्य भेंट’

    May 14, 2026

    विशेष लेख : मियावकी वन तकनीक से हरित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम

    May 14, 2026

    जांजगीर-चांपा हत्याकांड: संपत्ति के लालच में ‘सीरियल किलर’ बेटे ने उजाड़ा परिवार

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • दो राज्यों के संवैधानिक प्रमुखों का मिलन, राज्यपाल डेका और कटारिया के बीच ‘सौजन्य भेंट’
    • विशेष लेख : मियावकी वन तकनीक से हरित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम
    • जांजगीर-चांपा हत्याकांड: संपत्ति के लालच में ‘सीरियल किलर’ बेटे ने उजाड़ा परिवार
    • जशपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत 1 करोड़ का गांजा जब्त, आम की खेप में छिपा था नशा
    • निर्माणाधीन मकान में बिछी चार लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
    • पितृ पक्ष 2026: श्रद्धा और पूर्वजों के आशीर्वाद का महापर्व, जानें 16 श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां व नियम
    • किंग कोहली का ‘महारिकॉर्ड’: KKR के खिलाफ जड़ा 9वां IPL शतक, रायपुर में रचा इतिहास
    • बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का विजय शंखनाद: 13 दिनों में बजट पार, अब मुनाफे की बारी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » जशपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत 1 करोड़ का गांजा जब्त, आम की खेप में छिपा था नशा
    छत्तीसगढ़

    जशपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत 1 करोड़ का गांजा जब्त, आम की खेप में छिपा था नशा

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 14, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिकअप वाहन से एक करोड़ रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद किया है, जिसे आम के ट्रे के बीच में छिपाकर ओडिशा ले जाया जा रहा था। इसी के साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। यह पूरा मामला कांसाबेल थाना अंतर्गत दोकड़ा चौकी क्षेत्र का है।
    डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ विशेष अभियान ऑपरेशन आघात चलाया जा रहा है, जिसके तहत जशपुर पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में दोकड़ा चौकी क्षेत्र में एक पिकअप वाहन से दो क्विंटल से ज्यादा गांजा सहित एक आरोपी को पकड़ा है।
    दरअसल, 12 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग के पिकअप वाहन में गांजे की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद एक्शन में आई टीम ने देवरी गांव के पास नाकेबंदी की। इस दौरान तस्कर पुलिस की नाकेबंदी देखकर गाड़ी लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे बगिया दोकड़ा मुख्य मार्ग के पास पकड़ लिया।
    पुलिस की टीम ने जब उस वाहन की चेकिंग की, तो आम के ट्रे के बीच में 207 पैकेट 207 किलो गांजा मिला। इस गांजे को टेप में लपेटकर छिपाया गया था, जिसकी कीमत 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। साथ ही पिकअप वाहन, एक मोबाइल और 550 रुपए नगद जब्त किया गया है।
    वही पुलिस ने बगीचा थाना क्षेत्र के विमड़ा गांव में रहने वाले प्रेम नाथ सिंह (36) को भी गिरफ्तार किया है। टीम ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने गांजा को ओडिशा के सुंदरगढ़ से लाया था, जिसे वो अंबिकापुर लेकर जा रहा था और वहां से एक अन्य व्यक्ति उस गांजा को उत्तर प्रदेश लेकर जाने वाला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चौकी दोकड़ा में एन डी पी एस की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
    डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोकड़ा क्षेत्र में एक पिकअप से करोड़ों रुपए का दो क्विंटल से अधिक अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में एंड टू एंड इन्वेस्टीगेशन कर रही है, नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी छोड़ा नहीं जावेगा, सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    दो राज्यों के संवैधानिक प्रमुखों का मिलन, राज्यपाल डेका और कटारिया के बीच ‘सौजन्य भेंट’

    May 14, 2026

    विशेष लेख : मियावकी वन तकनीक से हरित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम

    May 14, 2026

    जांजगीर-चांपा हत्याकांड: संपत्ति के लालच में ‘सीरियल किलर’ बेटे ने उजाड़ा परिवार

    May 14, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,139

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,345

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,287

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,220
    Don't Miss
    रायपुर

    दो राज्यों के संवैधानिक प्रमुखों का मिलन, राज्यपाल डेका और कटारिया के बीच ‘सौजन्य भेंट’

    By Khabar WorldMay 14, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़…

    विशेष लेख : मियावकी वन तकनीक से हरित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम

    May 14, 2026

    जांजगीर-चांपा हत्याकांड: संपत्ति के लालच में ‘सीरियल किलर’ बेटे ने उजाड़ा परिवार

    May 14, 2026

    जशपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत 1 करोड़ का गांजा जब्त, आम की खेप में छिपा था नशा

    May 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    दो राज्यों के संवैधानिक प्रमुखों का मिलन, राज्यपाल डेका और कटारिया के बीच ‘सौजन्य भेंट’

    May 14, 2026

    विशेष लेख : मियावकी वन तकनीक से हरित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम

    May 14, 2026

    जांजगीर-चांपा हत्याकांड: संपत्ति के लालच में ‘सीरियल किलर’ बेटे ने उजाड़ा परिवार

    May 14, 2026

    जशपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत 1 करोड़ का गांजा जब्त, आम की खेप में छिपा था नशा

    May 14, 2026

    निर्माणाधीन मकान में बिछी चार लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

    May 14, 2026

    पितृ पक्ष 2026: श्रद्धा और पूर्वजों के आशीर्वाद का महापर्व, जानें 16 श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां व नियम

    May 14, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.