Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देशभर में 18 नवम्बर को नशामुक्त भारत अभियान की पाँचवीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर का मुख्य कार्यक्रम अमृतसर, पंजाब में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संदेश वर्चुअल माध्यम से पूरे देश में प्रसारित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय आयोजन से राज्य के हर हिस्से को जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ में भी बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, स्कूलों, विभागीय संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों तथा आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामूहिक रूप से नशामुक्ति शपथ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ी में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है, जिसके साथ ही सीमा क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन की कोशिशें भी बढ़ गई हैं। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फिल्मी अंदाज में अवैध धान से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 3:30 बजे उत्तर प्रदेश से एक बिचौलिया अवैध धान को बलरामपुर में खपाने की कोशिश कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही SDM ने टीम के साथ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन इलाके में एक महिला हिस्ट्रीशीटर द्वारा पुलिस इंस्पेक्टर बनकर घर में घुसकर डकैती डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड मोनिका सचदेवा समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी और वारदात का विवरण पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य रूप से पूजा सचदेवा, निखील सचदेवा और तीन अन्य शामिल हैं। प्रारंभिक सूचना में जिस महिला हिस्ट्रीशीटर का नाम मोनिका सचदेवा बताया गया है, संभवतः वह इन्हीं में से एक है। वारदात का स्थान: यह डकैती…
भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका मंत्र जाप और श्रद्धा के साथ पूजा करना है। सोमवार के दिन पूजा के बाद भक्त कई शक्तिशाली मंत्रों का जाप करते हैं। इनमें पंचाक्षरी मंत्र “ओम नमः शिवाय” सबसे प्रमुख माना गया है। इस मंत्र का 108 बार जाप मन को स्थिर करता है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इसके साथ ही शिव गायत्री मंत्र “ओम तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि. तन्नो रुद्र: प्रचोदयात.” का जाप भय और मानसिक अशांति को दूर करता है। महामृत्युंजय मंत्र “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे…” के 108 जाप से स्वास्थ्य, आयु और शक्ति…
नई दिल्ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में बड़ा भूचाल ला दिया है। रोमांच से भरे इस मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा, और इस हार का सीधा असर टीम इंडिया की रैंकिंग पर पड़ा। जहां मैच गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के लिए याद किया जाएगा, वहीं भारत के लिए यह नतीजा WTC की रेस में एक बड़ा झटका साबित हुआ। मैच रहा गेंदबाजों के नाम पहले दिन से ही गेंदबाज…
नई दिल्ली। अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये धुआंधार नोट भी छाप रही है। शानदार ओपनिंग के बाद इसके दूसरे दिन भी कमाई में जबरदस्त ग्रोथ देखी गई। चलिए जानते हैं ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है? ‘दे दे प्यार दे 2’ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की? ‘दे दे प्यार दे 2’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिनांक 16/11/2025 रविवार को सुबह 10:00 बजे श्याम नगर नव जागरण विकास समिति की आवश्यक मासिक बैठक महाराणा प्रताप उद्यान में आयोजित की गई। जिसमें श्याम नगर की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा हुई। जिसमें वार्ड में फैले नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने हेतु 19 नवंबर को रायपुर पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह जी एवम जिलाधीश श्री गौरव सिंह जी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही सफाई, उद्यानो के रख रखाव एवं अनेक समस्याओं के निदान के लिए चर्चा हुई। जिसमें वार्ड के पार्षद संतोष साहू, अध्यक्ष गुरमीत सिंघ टोनी, संरक्षक दीपक…
नई दिल्ली। कई तरह के ड्राई फ्रूट्स होते हैं, जिसमें आप काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश का सेवन और घर पर बनने वाले व्यंजनों में अधिक इस्तेमाल होता है। लेकिन, अक्सर लोग एक सूखे मेवे के पोषक तत्वों और फायदों को नजरअंदाज कर देते हैं। वह ड्राई फ्रूट है पिस्ता (Pistachio)। जी हां, अधिकतर लोग पिस्ता सबसे कम खरीदते हैं, लेकिन ये खाने में जितना टेस्टी और हेल्दी होता है, उसके बारे में काफी लोगों को नहीं पता होगा। सर्दियों में खासकर, पिस्ता आपकी स्किन की देखभाल के लिए बेस्ट माना गया है। यह रूखी त्वचा में भी जान फूंक देता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। धर्मांतरण को लेकर बवाल नहीं थम रहा है। रविवार को शहर से लगे चिल्हाटी स्थित झोपड़ीनुमा मकान में प्रार्थना सभा की जा रही थी, जहां हिंदू महिलाओं और बच्चों को बुलाया गया था। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता लाउडस्पीकर लेकर पहुंच गए और अलाउंस कर हंगामा मचाने लगे। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। हिंदूवादी संगठन का कहना है कि प्रार्थना सभा के नाम पर भोले-भाले हिंदुओं का ब्रेनवॉश किया जा रहा है। पिछले छह महीने में इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। केंद्र सरकार ने 21वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। योग्य किसानों के बैंक खातों में दो हजार रुपये की अगली किस्त 19 नवंबर 2025 को जमा कर दी जाएगी। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके खाते में किस्त अटक सकती है। इसलिए समय रहते ई-केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है। योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन का विवरण पोर्टल पर…

