खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ी में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है, जिसके साथ ही सीमा क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन की कोशिशें भी बढ़ गई हैं। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फिल्मी अंदाज में अवैध धान से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 3:30 बजे उत्तर प्रदेश से एक बिचौलिया अवैध धान को बलरामपुर में खपाने की कोशिश कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही SDM ने टीम के साथ तुरंत कार्रवाई की। दोनों पिकअप वाहन तेज रफ्तार में भागने लगे, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने करीब 5 किलोमीटर तक पीछा किया और अंत में रामचंद्रपुर क्षेत्र में दोनों वाहनों को घेरकर पकड़ लिया। वाहनों से कुल 200 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। फिलहाल, जिला प्रशासन की टीम आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
Trending
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
- होमगार्ड कार्यालय के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, नशे की लत और निलंबन बनी वजह
- छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई निकायों के इंजीनियर बदले
- बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- गंगरेल बांध के कायाकल्प की तैयारी, 65.50 करोड़ का मास्टर प्लान
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं


