भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका मंत्र जाप और श्रद्धा के साथ पूजा करना है। सोमवार के दिन पूजा के बाद भक्त कई शक्तिशाली मंत्रों का जाप करते हैं।
इनमें पंचाक्षरी मंत्र “ओम नमः शिवाय” सबसे प्रमुख माना गया है। इस मंत्र का 108 बार जाप मन को स्थिर करता है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इसके साथ ही शिव गायत्री मंत्र “ओम तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि. तन्नो रुद्र: प्रचोदयात.” का जाप भय और मानसिक अशांति को दूर करता है। महामृत्युंजय मंत्र “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे…” के 108 जाप से स्वास्थ्य, आयु और शक्ति में वृद्धि होती है। आरती मंत्र “कर्पूरगौरं करुणावतारं…” भक्त के जीवन में शांति और सौभाग्य लाता है।
इस तरह करें पूजा
शिव पूजा की विधि भी अत्यंत सरल है। सुबह या शाम पूजा स्थल को साफ कर घी का दीपक जलाएं।
शिवलिंग या भगवान शिव की मूर्ति को शांत स्थान पर स्थापित करें।
सबसे पहले गणेश जी की प्रार्थना करें, फिर शिवलिंग का अभिषेक गंगाजल मिश्रित जल से करें। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और चीनी से बने पंचामृत से अभिषेक किया जाता है और पुनः स्वच्छ जल चढ़ाया जाता है।
शिवलिंग पर चंदन, सफेद फूल, बिल्वपत्र, धतूरा और फल अर्पित करें। संकल्प लेकर सोमवार व्रत कथा या शिव स्तुति का पाठ करें और पूजा के अंत में घी के दीपक से आरती कर शिवलिंग तथा चंद्रमा को जल अर्पित करें।
तनाव होता है कम, घर में बनी रहती है शांति
शिव भक्तों को यह व्रत अत्यंत फलदायी माना गया है। शिव पुराण के अनुसार नियमित सोमवार व्रत और मंत्र जाप से करियर, व्यापार और दांपत्य जीवन में सफलता मिलती है। मानसिक तनाव कम होता है और घर में शांति बनी रहती है। साथ ही स्वास्थ्य में सुधार आता है और दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भक्त यदि कुछ सरल उपाय करें तो भगवान शिव की कृपा और शीघ्र प्राप्त होती है। सोमवार के दिन सफेद वस्त्र पहनना, शिवलिंग पर गंगाजल या चंदन जल चढ़ाना, बिल्वपत्र पर “ॐ” लिखकर अर्पित करना, रुद्राक्ष धारण करना और घर में “ओम नमः शिवाय” का जप करना अत्यंत शुभ माना गया है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


