Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- IPL- रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आज जोरदार मुकाबला
- मुख्यमंत्री साय आज तीन जिलों का करेंगे दौरा…
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Author: Khabar World
पुलिस अधिकारी ने पत्नी की मौत के बाद करवाया तंत्र-मंत्र, महिला को ‘टोनही’ बताकर किया प्रताड़ित खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में टोनही बताकर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि एक बैगा और उसके साथी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि मामले का मुख्य आरोपी पुलिस अधिकारी रायपुर क्राइम ब्रांच में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय से महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने मुलाकात की, सीएम साय ने कहा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय की गौरवपूर्ण उपलब्धि में बिटिया आकांक्षा की सराहनीय भूमिका रही है। वे बतौर फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट, भारतीय टीम का हिस्सा बनकर खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और प्रदर्शन को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। छत्तीसगढ़ में खेलों को प्रोत्साहन देने के विषय पर भी उनसे सारगर्भित चर्चा हुई। सुशासन सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए संकल्पित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सुकमा-दंतेवाड़ा की सीमा क्षेत्र के गोंगुडा पहाड़ में रविवार को सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ के डॉग हैंडलर जवान आईईडी की चपेट (IED Blast) में आ गए। घटना में जवान को चोट आई है। मौके पर सुकमा एसपी किरण चह्वाण के मौजूद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि घायल जवान को उचित उपचार के लिए जंगल से बाहर निकालकर मुलेर कैंप लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जिला सुकमा के थाना फूलबगडी क्षेत्रांतर्गत मुलेर इलाके में एरिया डॉमिनेशन शुरू किया गया था। लगभग 1:45 बजे ड्यूटी दौरान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम नरियरा में रविवार तड़के केप्सूल वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे के दौरान बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों ट्यूशन क्लास जा रहे थे। एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम अतुल कुमार साहू बताया जा रहा है। वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्त के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है। इस साल 26 लाख से ज्यादा किसान अपना धान बेेचेंगे। 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे। धान बेचने के लिए 2739 केंद्र बनाए गए हैं। धान की खरीदी 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी। जूट बोरे, तौल मशीन, परिवहन और भंडारण व्यवस्था पूरी कर ली गई है। साथ ही धान बेचने के सात दिन के भीतर ही किसानों को धान का पैसा उनके खातों में भेज दिया जाएगा। इस साल छत्तीसगढ़ को सेंट्रल पूल में 73…
कारीआम-बसंतपुर मार्ग और गौरेला-वेंकटनगर मार्ग में तेजी से चल रहा है बीटी पेच रिपेयर का कार्य खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की घोषणा के अनुरूप गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कारीआम-बसंतपुर मार्ग, जो कि जिला मुख्यालय एवं बिलासपुर आवागमन का मुख्य मार्ग है और गौरेला-वेंकटनगर मार्ग मध्य प्रदेश की सीमा से लगा हुआ अंतरराज्यीय मार्ग है। दोनों मार्गों पर बी.टी. पेच रिपेयर का कार्य तेजी से चल रहा है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग पेंड्रा संभाग पेंड्रारोड द्वारा किया जा रहा है। विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि उक्त दोनों मार्गों में यातायात…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपने प्रयासों से लगभग 12 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत कर आवागमन सुलभ बना दिया है। लंबे समय से खराब स्थिति में होने के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे, ग्रामीण, किसान और वाहन चालक सभी प्रभावित हो रहे थे। इससे परेशान तीन गांवों के ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान के माध्यम से सड़क सुधारने का अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने अपने श्रम से गड्ढों को भरने और सड़क की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बस्तर ओलंपिक के विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के तहत शनिवार की रात भोपालपटनम नगर में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के सौजन्य से पवन म्यूजिकल ग्रुप, जगदलपुर द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। संगीतमय माहौल में उपस्थित नगरवासी और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने संगीत की सुरधारा में झूमते हुए शाम का भरपूर आनंद लिया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा स्वयं भी मंच पर उपस्थित रहे और विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ उत्सव का उल्लास साझा किया। कार्यक्रम में विविध गीतों और प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। लोगों ने देर रात तक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता टीएस. सिंहदेव अपने निजी प्रवास पर बस्तर पहुंचे। मीडिया से भी चर्चा के दौरान एसआईआर पर टीएस. सिंहदेव ने कहा कि मतदाता सूचि दूषित है, जितनी जल्दी चुनाव आयोग इसे ठीक करे बेहतर होगा। वर्तमान में एसआईआर हो रहा है वह अत्यधिक कठिन प्रक्रिया है। हर व्यक्ति को फॉर्म भरना है, 2 फोटो चिपकाने होंगे। अब ये बताएं कि अबूझमाड़ के लोग कहां फोटो खिंचवाने जाएं? इस प्रक्रिया के लिए डॉक्यूमेंट अटैच करना है। वहां कहां जाकर फोटो कॉपी करेंगे? जनता के पूरे अधिकार के साथ जो नाम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के केस में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा है। वीरेंद्र तोमर बीते 5 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती पुलिस वीरेंद्र तोमर को रायपुर लेकर आई है। एसीसीयू के ऑफिस में अफसर वीरेंद्र तोमर से पूछताछ कर रहे हैं। वीरेंद्र का भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। रोहित तोमर की तलाश में टीम जुटी हुई है। दोनों भाइयों पर रायपुर के अलग-अलग थानों में 16 से ज्यादा केस दर्ज है। वीरेंद्र…

